LIVE UPDATE

Big Breaking : भूपेश बघेल मंत्री मंडल का गठन जल्द, संभावित मंत्रीमंडल की सूची लेकर कल जाएंगे दिल्ली, 24 दिसंबर से पहले होगा गठन…TS सिंहदेव आज ही दिल्ली के लिए होंगे रवाना, ये है संभावित सूची

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के साथ ही अब भूपेश सरकार में मंत्रिमंडल के गठनकी प्रक्रिया शुरू हो गई है, मंत्रिमंडल में जगह पाने को विधायकों ने भी अपनी दावेदारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं और अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ कैबिनेट मंत्री टीएस सिंहदेव और ताम्रध्वज साहू के शपथ ग्रहण समारोह के साथ ही मंत्रिमंडल के गठन पर पार्टी ने काम शुरू कर दिया है, भूपेश बघेल ने भी 10 दिनों के भीतर मंत्री मंडल के विस्तार की बात कही है |

जानकारी के अनुसार भूपेश बघेल कल यानि गुरुवार को मंत्रीमंडल की सूची लेकर दिल्ली जा रहे हैं, जबकि टीएस सिंहदेव आज ही दिल्ली रवाना हो रहे हैं | दिल्ली में मंत्रीमंडल की सूची को फ़ाइनल कराकर 24 दिसम्बर से पहले मंत्रीमंडल विस्तार कर ली जाएगी |

ये खबर भी पढ़ें…
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
May 21, 2026
डेस्क टीम.  सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत के एक कथित बयान—जिसमें युवाओं की तुलना “कॉकरोच और परजीवी”...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

छत्तीसगढ़ में बीजेपी की रमन सिंह सरकार का तख्ता पलट करने के बाद सत्ता में आई कांग्रेस ने मुख्यमंत्री पर फंसे पेंच का हल तो भूपेश बघेल को सीएम और टीएस सिंहदेव और ताम्रध्वज साहू को कैबिनेट मंत्री बनाते हुए निकाल लिया लेकिन मंत्रिमंडल का गठन अभी बाकी है, और मंत्रिमंडल के गठन में सभी गुटों को खुश करना भी किसी चुनौती से कम नहीं होगा, इधर, मंत्री बनने वाले विधायकों की फेहरिस्त भी कम नहीं है, ऐसे में सभी को संतुष्ट करना काफी चुनौती भरा रहेगा | इसे देखते हुए अब प्रदेश के मंत्रीमंडल का फैसला दिल्ली में होगा | भूपेश बघेल संभावित मंत्रीमंडल की सूची लेकर कल दिल्ली रवाना होंगे, जहाँ उक्त सूची में मंथन के बाद मंत्रीमंडल की लिस्ट को हरीझंडी दिखा दी जाएगी |

भूपेश बघेल मुख्यमंत्री बनने के बाद पीसीसी चीफ के पद में नहीं बने रहने की इच्छा जता चुके हैं, सूत्रों की मानें तो इन विधायकों में से किसी 1 विधायक को पीसीसी अध्यक्ष की भी जिम्मेदारी दी जा सकती है | पीसीसी चीफ का फैसला भी मंत्रीमंडल के साथ साथ हो जायेगा |

ये खबर भी पढ़ें…
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
May 23, 2026
Petrol Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट की जंग के कारण भारत के आम लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये विधायक मंत्री के रेस में सबसे आगे

चरणदास महंत
सत्यनारायण शर्मा
रविंद्र चौबे
धनेंद्र साहू
शिव डहरिया
अमितेष शुक्ल
उमेश पटेल
कवासी लखमा
मोहम्मद अकबर
अमरजीत भगत
खेलसाय सिंह
अरुण वोरा
शैलेश पाण्डेय
प्रेमसाय टेकाम
लखेश्वर बघेल
अनिला भेड़िया

ये खबर भी पढ़ें…
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
May 25, 2026
दिल्ली 25 मई 2026: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *