LIVE UPDATE

CM को लेकर दिल्ली से लेकर रायपुर तक सरगर्मियां तेज़!….दिल्ली उड़ने से पहले भूपेश ने किया दिलचस्प ट्वीट, बोले – हंसते हुए दिल्ली जा रहा हूं उसी तरह से हंसते हुए आऊंगा

छत्तीसगढ़ में चुनावी फ़तेह के बाद मुख्यमंत्री के नाम को लेकर लगातार सस्पेंस बढ़ता जा रहा है | राहुल गाँधी के बुलावे पर दिल्ली जाने वाले टीएस सिंहदेव, भूपेश बघेल और चरणदास महंत राजधानी में छाये घने कोहरे के चलते अभी तक दिल्ली नहीं पहुँच सके हैं, सुबह-सुबह घने कोहरे की वजह से दिल्ली जाने वाले इंडिगो की फ्लाईट करीब चार घंटे लेट हो गयी है । पहले सभी को सुबह 7.45 की फ्लाइट से दिल्ली रवाना होना था, लेकिन फ्लाईट अभी सुबह 11.30 बजे रवाना हुई । एक ही फ्लाइट से टीएस सिंहदेव, भूपेश बघेल और चरणदास महंत दिल्ली रवाना हुए हैं । वहीँ सीएम के एक और दावेदार ताम्रध्वज साहू पहले से ही दिल्ली में हैं।

विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के साथ ही पूरे प्रदेश की जनता में यह कयास लगाया जा रहा है कि प्रदेश का आगला मुख्यमंत्री कौन होगा । इसी बीच दिल्ली के लिए उड़ने से पहले भूपेश बघेल ने फेसबूक पर एक पोस्ट किया है, जिससे उन्होंने अपने चाहने वालों के लिए लिखा है –

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री का अधिकारियों को दो टूक: आम जनता से शालीनता से पेश आएं, लोगों की सुनें, लोगों को सुनाएं नहीं
मुख्यमंत्री का अधिकारियों को दो टूक: आम जनता से शालीनता से पेश आएं, लोगों की सुनें, लोगों को सुनाएं नहीं
May 1, 2026
रायपुर, 1 मई 2026/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रशासनिक व्यवस्था को जनकेंद्रित और संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से शासकीय अधिकारियों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिस तरह मैं हंसते हुए दिल्ली जा रहा हूं उसी तरह से हंसते हुए आऊंगा. आज राज्य के लिए, हम सब के लिए बहुत बड़ा दिन है. जो भी निर्णय होगा अच्छा होगा, आलाकमान ने मुझे बहुमत लाने की जिम्मेदारी दी थी, अब आगे जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, उसका मैं ईमानदारी के साथ निर्वहन करूंगा |

इस पोस्ट के माध्यम से भूपेश बघेल अपने समर्थकों को सन्देश देना चाहा है कि भूपेश बघेल सीएम  नहीं भी बनते हैं, तो भी मेरी मुस्कान इसी तरह रहेगी  |

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में कांग्रेस संगठन का बड़ा विस्तार: पहली बार वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति, संगठन को मिलेगी नई ताकत
बिलासपुर में कांग्रेस संगठन का बड़ा विस्तार: पहली बार वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति, संगठन को मिलेगी नई ताकत
May 1, 2026
बिलासपुर, 01 मई 2026। शहर कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से एक अहम कदम उठाया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles