छत्तीसगढ़ खबरें

योगी आदित्यनाथ की मां के निधन पर CM विष्णुदेव साय ने जताया शोक, बोले- मां का जाना जीवन की अपूरणीय क्षति


रायपुर, 20 नवंबर 2026। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी श्रीमती सावित्री देवी के निधन पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री साय ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए योगी आदित्यनाथ और उनके शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी भावनाएं साझा करते हुए कहा कि मां का स्थान जीवन में सर्वोपरि होता है। एक पुत्र के लिए मां ही उसकी पूरी दुनिया होती है। मां का निःस्वार्थ प्रेम, स्नेह और आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। उनके जाने से जीवन में जो खालीपन आता है, उसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती।

मां का जाना अपूरणीय क्षति : CM साय

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस कठिन और दुखद घड़ी में उनकी गहरी संवेदनाएं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके पूरे परिवार के साथ हैं। उन्होंने कहा कि मां का स्नेह और आशीर्वाद जीवन की ऐसी पूंजी है, जिसकी कमी हमेशा महसूस होती है।

बाबा केदारनाथ से की प्रार्थना

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बाबा केदारनाथ से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस दुखद घटना पर मुख्यमंत्री साय की संवेदना के साथ छत्तीसगढ़ की ओर से भी शोकाकुल परिवार के प्रति सहानुभूति व्यक्त की गई है।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp