छत्तीसगढ़ खबरें

रायपुर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, सीएम साय ने किया भव्य स्वागत, कल बस्तर के मुरिया दरबार में लेंगी हिस्सा


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 22 से 23 अक्टूबर 2026 को दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंची हैं. राष्ट्रपति दोपहर 12.15 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल (माना एयरपोर्ट) पहुंची. यहां पर राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनका स्वागत किया. आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी और फिर 23 अक्तूबर को जगदलपुर जाएंगी.

राष्ट्रपति के एयरपोर्ट पहुंचने से पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनके स्वागत में कहा, “छत्तीसगढ़ के लिए बड़े सौभाग्य की बात है कि हमारे देश की राष्ट्रपति महोदया 2 दिन के छत्तीसगढ़ प्रवास पर आज पधार रही हैं. छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की तरफ से उनका बहुत-बहुत अभिनंदन और स्वागत है. आज वो 200 रुपए के सिक्के का भी विमोचन करेंगी. इसके अलावा सेवा सम्मान पर्व और युवा प्रबोधन कार्यक्रम में भी वो शामिल होंगी. कल वो बस्तर के प्रवास में रहेंगी जहां मुरिया दरबार में शामिल होंगी और एक आम सभा को भी संबोधित करेंगी.”

पहले दिन इन कार्यक्रमों में होंगी शामिल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रायपुर पहुंचने के बाद आज यानी 22 अक्तूबर को दोपहर 12.45 बजे लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी. यहां वह पूज्य माता हासी देवी के सम्मान में 200 रुपये का स्मारक सिक्का जारी करेगी. इसके बाद वह आज ही शाम को 4 बजे इंडोर स्टेडियम में नुआखाई पर्व कार्यक्रम में शामिल होंगी. साथ ही ‘सेवा सम्मान पर्व’ और ‘युवा प्रबोधन’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगी.

https://youtube.com/shorts/51r2rCw7aX4?feature=share

दूसरे दिन के कार्यक्रम

दूसरे दिन यानी 23 अक्टूबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह 11 बजे जगदलपुर के लिए रवाना होंगी, वहां वे मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी. इसके बाद दोपहर करीब 12.45 बजे मुरिया दरबार और बस्तर दशहरा के मौके पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगी.

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

राष्ट्रपति के दौरे के चलते प्रशासन ने सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए हैं. 2000 से ज्यादा जवानों को तैनात किया गया है. 3 IG, 6 DIG, 10 SP रैंक के अधिकारियों समेत 100 से ज्यादा अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है. जिन शहरों में राष्ट्रपति के कार्यक्रम रहने वाले हैं वहां के लिए दूसरे शहरों से भी पुलिस बल और सुरक्षाकर्मियों को बुलाया गया है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp