द बाबूस न्यूज़

CG-तहसीलदार सस्पेंड; CM हेल्पलाइन में लापरवाही पड़ी भारी, तहसीलदार तत्काल प्रभाव से निलंबित


रायपुर, 16 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक लापरवाही को लेकर राज्य सरकार ने सख्त कार्रवाई की है। सीएम हेल्पलाइन 1076 पर मिली शिकायतों के निराकरण में गंभीर लापरवाही और स्वेच्छाचारिता बरतने के आरोप में कबीरधाम जिले के पिपरिया तहसीलदार प्रमोद कुमार चंद्रवंशी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने इस संबंध में मंत्रालय, महानदी भवन से आधिकारिक आदेश जारी किया है।

शासन की ओर से सीएम हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से प्राप्त राजस्व संबंधी शिकायतों और प्रकरणों की समीक्षा की जा रही थी। इसी दौरान पिपरिया के तहसीलदार प्रमोद कुमार चंद्रवंशी के कामकाज में गंभीर लापरवाही और स्वेच्छाचारिता सामने आने की बात आदेश में कही गई है।

शासन ने संबंधित अधिकारी के कृत्य को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-3 का उल्लंघन माना है। इसके बाद निलंबन की कार्रवाई की गई।

निलंबन अवधि में कबीरधाम रहेगा मुख्यालय

राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम 9(1)(क) के तहत मिली शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए तहसीलदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।

निलंबन अवधि के दौरान प्रमोद कुमार चंद्रवंशी का मुख्यालय जिला कबीरधाम निर्धारित किया गया है। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही को लेकर हुई यह कार्रवाई राजस्व विभाग के अधिकारियों के लिए प्रशासनिक जवाबदेही का स्पष्ट संदेश है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp