CG-कोंटा में IED निष्क्रिय करते वक्त बड़ा हादसा, CRPF के 4 जवान घायल; CM साय ने जताया दुख

रायपुर, 8 अक्टूबर 2026। सुकमा जिले के कोंटा क्षेत्र में IED निष्क्रिय करने के दौरान हुए हादसे में CRPF के चार जवान घायल हो गए। घटना एलाड़मडगु कैंप के समीप की बताई गई है।
जानकारी के अनुसार, जवान IED को निष्क्रिय करने की कार्रवाई में जुटे थे, इसी दौरान विस्फोट की घटना हुई, जिसमें चार जवान घायल हो गए। घटना के बाद घायल जवानों के उपचार की व्यवस्था की जा रही है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए घायल जवानों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
नक्सल प्रभावित सुकमा में सुरक्षा बलों की ओर से IED और विस्फोटक सामग्री के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाता रहा है। कोंटा क्षेत्र में भी सुरक्षा बलों की गतिविधियां लगातार जारी हैं।
