छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल! 35 पुलिसकर्मियों के तबादले, 34 इंस्पेक्टर और एक SI शामिल, देखें पूरी लिस्ट
पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा पर जारी हुआ ट्रांसफर आदेश, कई जिलों के इंस्पेक्टरों की बदली पोस्टिंग

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा के बाद 35 पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं। तबादला सूची में 34 निरीक्षक और एक उप निरीक्षक शामिल हैं। सभी निरीक्षकों को एक जिले से दूसरे जिले में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कई जिलों में बदली पुलिसिंग की कमान
जारी आदेश के बाद अलग-अलग जिलों में पदस्थ निरीक्षकों की जिम्मेदारियां बदल गई हैं। प्रशासनिक जरूरत और पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से अधिकारियों को नई जगह पदस्थ किया गया है।
इस बड़े फेरबदल के बाद संबंधित जिलों में थाना और पुलिसिंग व्यवस्था की कमान नए अधिकारियों के हाथों में होगी। माना जा रहा है कि तबादले से जिलों में कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की रणनीति को नई दिशा मिलेगी।


Advertisement