स्कूलों के बाहर रायपुर में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा अभियान: 59 नाबालिग वाहन चालक पकड़े गए, 63 वाहनों पर कार्रवाई


रायपुर, 7 अगस्त। राजधानी रायपुर में नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने की बढ़ती घटनाओं पर रोक लगाने के लिए यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। गुरुवार को शहर के 9 प्रमुख स्कूलों के बाहर सघन जांच के दौरान 59 नाबालिग वाहन चालक पकड़े गए। सभी वाहनों को जब्त कर मोटरयान अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

इसके अलावा नियमों का उल्लंघन करने पर 3 स्कूल वैन और 1 स्कूल ऑटो के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। इस तरह अभियान के दौरान कुल 63 वाहनों पर कार्रवाई की गई।

इन स्कूलों के बाहर हुई जांच

यातायात पुलिस उप महानिरीक्षक (डीसीपी) डॉ. अर्चना झा के निर्देशन में शहर के प्रमुख स्कूलों के बाहर जांच अभियान चलाया गया। इनमें शामिल स्कूल हैं—

  • रेयान इंटरनेशनल स्कूल, अवंती विहार
  • द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल, राजेंद्र नगर
  • ब्रह्मविद स्कूल, भाटागांव
  • केपीएस स्कूल, सरोना
  • केंद्रीय विद्यालय, डब्ल्यूआरएस कॉलोनी
  • विंध्य पब्लिक स्कूल, गुढ़ियारी
  • एमजीएम स्कूल, गायत्री नगर
  • देशबंधु स्कूल, गुरु नानक चौक
  • होली हार्ट स्कूल, सिविल लाइंस

अभिभावकों की काउंसलिंग

कार्रवाई के बाद सभी नाबालिग वाहन चालकों के अभिभावकों को यातायात सभागार बुलाकर काउंसलिंग की गई। इस दौरान एसीपी ट्रैफिक स्नेहिल साहू और सीमा अहिरवार ने अभिभावकों को बताया कि नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने देना कानून का उल्लंघन है और इससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।

दोबारा उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई

यातायात पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में कोई नाबालिग दोबारा वाहन चलाते हुए पाया गया तो मोटरयान अधिनियम की धारा 199(ए) के तहत संबंधित अभिभावक और वाहन मालिक के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नाबालिग बच्चों को किसी भी परिस्थिति में दोपहिया या चारपहिया वाहन चलाने की अनुमति न दें।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp