CM Sai आज पंचायत विभाग की लेंगे बड़ी समीक्षा बैठक: शाम 3 से 9 बजे तक BJP प्रदेश कार्यालय में रहेंगे, दिनभर का कार्यक्रम जारी


रायपुर, 21 जुलाई 2026. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का मंगलवार 21 जुलाई 2026 का कार्यक्रम जारी हो गया है। मुख्यमंत्री दिन की शुरुआत मंत्रालय में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक से करेंगे। इसके बाद दोपहर और शाम का अधिकांश समय आरक्षित रखा गया है। शाम 3 बजे से रात 9 बजे तक वे भाजपा प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, बोरियाकला में रहेंगे।

कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:00 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा रवाना होंगे और 11:25 बजे मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे। यहां 11:30 बजे से 12:30 बजे तक पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक में शामिल होंगे।

इसके बाद 12:30 बजे से 1:00 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। 1:00 बजे मंत्रालय से रवाना होकर 1:25 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।

दोपहर 2:40 बजे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर 2:55 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, बोरियाकला पहुंचेंगे। यहां 3:00 बजे से रात 9:00 बजे तक उनका कार्यक्रम आरक्षित रखा गया है। इसके बाद 9:00 बजे भाजपा कार्यालय से प्रस्थान कर 9:15 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे, जहां उनका शेष समय भी आरक्षित रहेगा।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp