छत्तीसगढ़ विधानसभा: कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में सत्र की कार्यवाही पर हुई चर्चा

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस (मानसून) सत्र के दौरान सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक विधानसभा के समिति कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में सत्र की कार्यवाही के संचालन और विभिन्न विधायी कार्यों के संबंध में चर्चा की गई।
बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी सहित कार्यमंत्रणा समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्य मंत्रणा समिति विधानसभा की कार्यसूची, विधायी कार्यों और सदन की कार्यवाही के सुचारु संचालन को लेकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। मानसून सत्र के दौरान सरकार और विपक्ष के बीच विभिन्न जनहित, विकास एवं नीतिगत मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।