LIVE UPDATE

भीषण गर्मी में स्कूल खोलने का फैसला बच्चों के स्वास्थ्य से खिलवाड़, 16 जून से स्कूल खोलने के निर्णय पर सरकार पुनर्विचार करे : शैलेश पांडेय




बिलासपुर। पूर्व विधायक शैलेश पांडेय ने प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं राज्य सरकार से 16 जून से स्कूल खोलने के निर्णय पर तत्काल पुनर्विचार करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कई जिलों में तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है और ऐसी स्थिति में छोटे बच्चों को स्कूल भेजना उनके स्वास्थ्य के साथ गंभीर जोखिम पैदा कर सकता है।

शैलेश पांडेय ने कहा कि राज्य सरकार को बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए। वर्तमान मौसम परिस्थितियों में स्कूल खोलने का निर्णय पूरी तरह अव्यावहारिक और संवेदनहीन प्रतीत होता है। प्रदेश के लाखों अभिभावक अपने बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं, लेकिन सरकार उनकी आशंकाओं को नजरअंदाज कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ रेल यात्रियों को झटका: 22 जून से 3 जुलाई तक 10 ट्रेनें रद्द; सफर पर निकलने से पहले चेक करें रद्द गाड़ियों की पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ रेल यात्रियों को झटका: 22 जून से 3 जुलाई तक 10 ट्रेनें रद्द; सफर पर निकलने से पहले चेक करें रद्द गाड़ियों की पूरी लिस्ट
June 22, 2026
बिलासपुर, 22 जून 2026: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए एक जरूरी और असुविधाजनक खबर है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के कारण बच्चों में डिहाइड्रेशन, लू लगना, चक्कर आना, उल्टी, बुखार और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं। खासकर प्राथमिक और माध्यमिक कक्षाओं के छात्र-छात्राएं इस मौसम का सामना करने में अधिक असुरक्षित होते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में तो कई स्कूलों में पेयजल, पंखे और पर्याप्त छायादार व्यवस्था तक उपलब्ध नहीं है। ऐसे में बच्चों को स्कूल बुलाना उनके जीवन और स्वास्थ्य को खतरे में डालने जैसा है।

पूर्व विधायक ने कहा कि जब मौसम विभाग लगातार गर्मी और हीट वेव को लेकर चेतावनी जारी कर रहा है, तब सरकार का स्कूल खोलने पर अड़ी रहना समझ से परे है। सरकार को एयर कंडीशनर कमरों में बैठकर निर्णय लेने के बजाय जमीनी हकीकत को समझना चाहिए। बच्चों की सुरक्षा किसी भी प्रशासनिक कैलेंडर से अधिक महत्वपूर्ण है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में अवैध माइनिंग पर CM साय का बड़ा हंटर! बलौदाबाजार में 6 क्रशर सील, महानदी में अवैध उत्खनन करती मशीन जब्त; ड्रोन सर्वे से माफियाओं पर वार
छत्तीसगढ़ में अवैध माइनिंग पर CM साय का बड़ा हंटर! बलौदाबाजार में 6 क्रशर सील, महानदी में अवैध उत्खनन करती मशीन जब्त; ड्रोन सर्वे से माफियाओं पर वार
June 22, 2026
रायपुर, 22 जून 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर प्रदेश में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ चलाया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शैलेश पांडेय ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, स्कूल शिक्षा मंत्री तथा संबंधित विभाग से मांग की कि प्रदेश में मौसम की वास्तविक स्थिति का आकलन कर स्कूल खोलने की तिथि कम से कम एक से दो सप्ताह आगे बढ़ाई जाए। साथ ही तापमान सामान्य होने तक वैकल्पिक व्यवस्था पर विचार किया जाए ताकि विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर किसी प्रकार का प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।

उन्होंने कहा कि यदि सरकार बच्चों के स्वास्थ्य और अभिभावकों की चिंताओं को नजरअंदाज करते हुए स्कूल खोलने के निर्णय पर कायम रहती है, तो यह जनभावनाओं के विपरीत कदम माना जाएगा। सरकार को संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल निर्णय की समीक्षा करनी चाहिए और विद्यार्थियों के हित में उचित फैसला लेना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें…
PM-USHA से छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की तस्वीर बदलेगी: 33 जिलों के कॉलेजों को करोड़ों का अनुदान, 5 लाख छात्र होंगे लाभान्वित
PM-USHA से छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की तस्वीर बदलेगी: 33 जिलों के कॉलेजों को करोड़ों का अनुदान, 5 लाख छात्र होंगे लाभान्वित
June 22, 2026
रायपुर, 22 जून 2026. छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा जगत में एक नए युग का सूत्रपात हो चुका है। वर्ष 2014...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp