LIVE UPDATE

शनिचरी बाजार अग्निकांड: आग से उजड़ी दुकानों का दर्द सुनने पहुंचे शैलेष पांडे, कहा— लापरवाही हुई तो तय हो जिम्मेदारी, उच्चस्तरीय जांच की मांग

बिलासपुर, 6 जून 2025। शनिचरी बाजार सब्जी मंडी में हुई भीषण आगजनी की घटना के बाद पूर्व विधायक शैलेष पांडे शनिवार को घटनास्थल पहुंचे और आग से प्रभावित व्यापारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने आग से हुए नुकसान का जायजा लेते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

निरीक्षण के दौरान व्यापारियों ने पूर्व विधायक को बताया कि आग लगने की प्रमुख वजह बिजली लाइन में अचानक अत्यधिक करंट आना था। व्यापारियों का आरोप है कि करंट बढ़ने के कारण कई दुकानों में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया। उन्होंने यह भी शिकायत की कि घटना के दौरान समय पर बिजली आपूर्ति बंद नहीं की गई, जिसके कारण आग तेजी से फैलती चली गई और नुकसान बढ़ गया।

ये खबर भी पढ़ें…
‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, दिल्ली पहुंचे संस्थापक अभिजीत दिपके
‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, दिल्ली पहुंचे संस्थापक अभिजीत दिपके
June 6, 2026
नई दिल्ली। अपने अनोखे नाम और अलग पहचान के कारण चर्चा में रहने वाली कॉकरोच जनता पार्टी को राजधानी दिल्ली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

व्यापारियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए शैलेष पांडे ने मौके पर ही विद्युत विभाग के अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने विभाग के ईडी एंबस्ट और एसई जांगड़े से दूरभाष पर बात कर घटना की तकनीकी जांच कराने तथा जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि बिजली विभाग की लापरवाही सामने आती है तो दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें…
Bilaspur News; बुधवारी बाजार पहुंचे कैट के राष्ट्रीय नेता, व्यापारियों की समस्याएं सुनीं, समाधान का दिलाया भरोसा
Bilaspur News; बुधवारी बाजार पहुंचे कैट के राष्ट्रीय नेता, व्यापारियों की समस्याएं सुनीं, समाधान का दिलाया भरोसा
June 6, 2026
बिलासपुर, 6 जून 2026। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों ने बिलासपुर प्रवास के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पूर्व विधायक ने कहा कि शनिचरी बाजार शहर के प्रमुख व्यापारिक केंद्रों में से एक है और यहां सैकड़ों परिवारों की आजीविका जुड़ी हुई है। आगजनी की इस घटना से कई व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। ऐसे में प्रशासन को प्रभावित व्यापारियों का सर्वे कराकर उचित मुआवजा और राहत उपलब्ध करानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए उच्चस्तरीय जांच आवश्यक है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। साथ ही बाजार क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था का भी तकनीकी परीक्षण कराया जाना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-कांग्रेस नियुक्ति : कांग्रेस ने की 5 मुख्य और 3 वरिष्ठ प्रवक्ताओं की नियुक्ति, देखिए सूची…
CG-कांग्रेस नियुक्ति : कांग्रेस ने की 5 मुख्य और 3 वरिष्ठ प्रवक्ताओं की नियुक्ति, देखिए सूची…
June 6, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपने संचार विभाग में 5 मुख्य प्रवक्ता और 3 वरिष्ठ प्रवक्ताओं की नियुक्ति की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस दौरान पूर्व एल्डरमैन बंटी गुप्ता, पार्षद शंकर कश्यप, व्यापारी शंकर भाई सहित बड़ी संख्या में व्यापारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। सभी ने प्रभावित व्यापारियों को शीघ्र राहत देने और घटना की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई।

गौरतलब है कि शनिचरी बाजार में लगी आग से करीब डेढ़ दर्जन दुकानों को नुकसान पहुंचा है। कई दुकानों में रखा सामान जलकर राख हो गया, जिससे व्यापारियों को लाखों रुपये की क्षति होने का अनुमान है। प्रशासन और दमकल विभाग द्वारा घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *