LIVE UPDATE
Trending

CG-पत्नी ने भाई को पहुंचाई पति की कमाई! 23 लाख के लेन-देन का खुलासा, बीबी और साला गिरफ्तार

रायगढ़/घरघोड़ा। घरघोड़ा क्षेत्र में पति की मेहनत की कमाई को कथित तौर पर मायके पक्ष तक पहुंचाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच के बाद पत्नी और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि महिला का पिता अभी फरार है। मामले में करीब 23 लाख रुपये के संदिग्ध वित्तीय लेन-देन का खुलासा होने की बात सामने आई है।

पुलिस के अनुसार, घरघोड़ा के वार्ड क्रमांक-5 छाल रोड निवासी पिंगल कुमार बघेल ने वर्ष 2008 में सीमा बघेल से प्रेम विवाह किया था। पिंगल कुमार फेब्रिकेशन और सेंट्रिंग का व्यवसाय करते हैं। उन्होंने अपनी मेहनत की कमाई और बचत की राशि घर में सुरक्षित रखने के लिए पत्नी को सौंप रखी थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Bilaspur News; बुधवारी बाजार पहुंचे कैट के राष्ट्रीय नेता, व्यापारियों की समस्याएं सुनीं, समाधान का दिलाया भरोसा
Bilaspur News; बुधवारी बाजार पहुंचे कैट के राष्ट्रीय नेता, व्यापारियों की समस्याएं सुनीं, समाधान का दिलाया भरोसा
June 6, 2026
बिलासपुर, 6 जून 2026। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों ने बिलासपुर प्रवास के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जा रहा है कि व्यवसाय बढ़ने के साथ ही पत्नी के पिता भरतलाल यादव और भाई कृष्ण कुमार यादव का घर में आना-जाना बढ़ गया। इसी दौरान पिंगल कुमार को घर में रखी नकदी कम होने का संदेह हुआ। संदेह के आधार पर उन्होंने घर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए।

सीसीटीवी फुटेज की जांच में कथित रूप से यह सामने आया कि पत्नी अलमारी से नकदी निकालकर अपने भाई को दे रही थी। इसके बाद पिंगल कुमार ने मामले की शिकायत पुलिस से की। जांच के दौरान पुलिस को कृष्ण कुमार यादव के बैंक खाते में लगभग 23 लाख रुपये के लेन-देन से जुड़े साक्ष्य मिले।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-कांग्रेस नियुक्ति : कांग्रेस ने की 5 मुख्य और 3 वरिष्ठ प्रवक्ताओं की नियुक्ति, देखिए सूची…
CG-कांग्रेस नियुक्ति : कांग्रेस ने की 5 मुख्य और 3 वरिष्ठ प्रवक्ताओं की नियुक्ति, देखिए सूची…
June 6, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपने संचार विभाग में 5 मुख्य प्रवक्ता और 3 वरिष्ठ प्रवक्ताओं की नियुक्ति की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामले की जांच के बाद पुलिस ने सीमा बघेल, उसके भाई कृष्ण कुमार यादव और पिता भरतलाल यादव के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र समेत विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज किया। पुलिस ने सीमा बघेल और कृष्ण कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरे आरोपी भरतलाल यादव की तलाश जारी है।

पुलिस फिलहाल मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और वित्तीय लेन-देन से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
शनिचरी बाजार अग्निकांड: आग से उजड़ी दुकानों का दर्द सुनने पहुंचे शैलेष पांडे, कहा— लापरवाही हुई तो तय हो जिम्मेदारी, उच्चस्तरीय जांच की मांग
शनिचरी बाजार अग्निकांड: आग से उजड़ी दुकानों का दर्द सुनने पहुंचे शैलेष पांडे, कहा— लापरवाही हुई तो तय हो जिम्मेदारी, उच्चस्तरीय जांच की मांग
June 6, 2026
बिलासपुर, 6 जून 2025। शनिचरी बाजार सब्जी मंडी में हुई भीषण आगजनी की घटना के बाद पूर्व विधायक शैलेष पांडे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *