LIVE UPDATE

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला! अब मीसाबंदियों को हर महीने मिलेंगे 25 हजार रुपये, मेडिकल फैसिलिटी भी मिलेगी

CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. अब मीसाबंदियों को हर महीने 25 हजार रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी. इसके लिए सरकार ने लोकतंत्र सेनानी सम्मान अधिनियम में संशोधन किया है. इससे पात्रता के दायरे में विस्तार हुआ है. इसके साथ ही मीसाबंदियों को राशि के साथ-साथ स्वतंत्रता सेनानियों के समान मेडिकल फैसिलिटी भी मिलेगी.

छत्तीसगढ़ की पहली सरकारी कंपनी होगी

छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन कंपनी IPO लाती है तो प्रदेश की पहली सरकारी कंपनी होगी. आईपीओ से कंपनी कितने रुपये जुटाएगी, इसके लिए रूपरेखा तैयार की जा रही है. पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टेड है लेकिन ये ट्रेड नहीं करती है. इसने साल 2014-15 और 2015-16 में बॉन्ड जारी करके पैसा जुटाया था.

ये खबर भी पढ़ें…
और भड़क उठे डॉ. रमन सिंह! कलेक्ट्रेट-SP की सरेआम क्लास…’ऐसी बदइंतजामी कभी नहीं देखी’, विधानसभा अध्यक्ष ने जमकर फटकारा, सीएम ने फौरन लिया एक्शन
और भड़क उठे डॉ. रमन सिंह! कलेक्ट्रेट-SP की सरेआम क्लास…’ऐसी बदइंतजामी कभी नहीं देखी’, विधानसभा अध्यक्ष ने जमकर फटकारा, सीएम ने फौरन लिया एक्शन
June 2, 2026
बेमेतरा, 02 जून 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा में हुए मुख्यमंत्री कन्या विवाह समारोह में हुई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन के IPO लाने के बाद कंपनी अपना कुछ अंश आम लोगों को देगी. ये शेयर बाजार में व्यापार भी करेगा. शेयर की खरीद-बिक्री की जा सकेगा. कंपनी का परफॉर्मेंस अच्छा होता है तो प्रॉफिट बढ़ता है और मार्केट कैपिटलाइजेशन भी बढ़ता जाता है. इससे शेयरधारकों की हिस्सेदारी भी बढ़ती है. लाभ बढ़ने पर कंपनी डिविडेंड या लाभांश अपने शेयरधारकों की देती है.

कंपनी की कुल संपत्ति 6281 करोड़ रुपये

कंपनी की बात करें तो कुल संपत्ति 6281 करोड़ रुपये है. साल 2024-25 में 207 करोड़ और 2023-24 में शुद्ध मुनाफा 61.13 करोड़ रुपये रहा. कंपनी पर कुल ऋण 1040 करोड़ रुपये है. छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन कंपनी के एमडी राजेश कुमार शुक्ला का कहना है कि देश के कई राज्यों की सरकारी कंपनियां अपना IPO लाकर आम लोगों से पैसे जुटा रही हैं. आईपीओ लाने पर चर्चा चल रही है, ये शासन स्तर का मामला है.

ये खबर भी पढ़ें…
CG-अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर; बिल्डर अनूप चड्ढा की 3.5 एकड़ की चमन गोल्ड कालोनी जमींदोज, सरकारी जमीन से भी हटाया कब्जा
CG-अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर; बिल्डर अनूप चड्ढा की 3.5 एकड़ की चमन गोल्ड कालोनी जमींदोज, सरकारी जमीन से भी हटाया कब्जा
June 2, 2026
बिलासपुर, 2 जून 2026. शहर में अवैध प्लाटिंग और भू-माफियाओं के खिलाफ नगर निगम ने अब तक की सबसे बड़ी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *