CCPL 2026: बिलासपुर बुल्स टीम और जर्सी का होगा भव्य लॉन्च, 30 मई को आयोजित होगा कार्यक्रम
बिलासपुर, 30 मई 2026। छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL) 2026 के तहत बिलासपुर की फ्रेंचाइजी बिलासपुर बुल्स की टीम और आधिकारिक जर्सी का भव्य लॉन्च 30 मई को किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर क्रिकेट प्रेमियों और खेल जगत में उत्साह का माहौल है।
कार्यक्रम का आयोजन 30 मई 2026 को शाम 7:30 बजे होटल सिल्वर ओक, मगरपारा रोड, बिलासपुर में किया जाएगा। आयोजन क्रिकेट संघ बिलासपुर के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।
इस अवसर पर बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। वहीं धरमजीत सिंह, सुशांत शुक्ला, वेंकटेश अग्रवाल और मुकुल तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।
आयोजकों के अनुसार, बिलासपुर बुल्स टीम छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग 2026 में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के लिए पूरी तैयारी कर रही है। टीम और जर्सी लॉन्च कार्यक्रम के माध्यम से फ्रेंचाइजी अपने खिलाड़ियों, प्रबंधन और आगामी योजनाओं से भी क्रिकेट प्रेमियों को अवगत कराएगी।
क्रिकेट संघ बिलासपुर के अध्यक्ष नवीन जाजोदिया एवं सचिव देवेंद्र सिंह ठाकुर ने शहरवासियों और क्रिकेट प्रेमियों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन बिलासपुर के क्रिकेट इतिहास में एक महत्वपूर्ण अवसर साबित होगा और स्थानीय प्रतिभाओं को बड़ा मंच उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा।
छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग 2026 को लेकर प्रदेशभर में उत्साह देखने को मिल रहा है और बिलासपुर बुल्स की टीम लॉन्चिंग को भी इसी कड़ी में एक महत्वपूर्ण आयोजन माना जा रहा है।

