LIVE UPDATE
Trending

बिलासपुर में चलती कार की छत पर युवती का खतरनाक स्टंट, हाथ में बियर बोतल लेकर बनाई रील, सोशल मीडिया पर मचा बवाल, VIDEO VIRAL

बिलासपुर-रतनपुर रोड पर रील के लिए जानलेवा स्टंट

बिलासपुर, 27 मई 2026. बिलासपुर-रतनपुर मुख्य मार्ग पर सोशल मीडिया रील बनाने के चक्कर में यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाने का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में एक युवती चलती कार की छत पर खड़ी नजर आ रही है। इतना ही नहीं, उसके हाथ में बियर की बोतल भी दिखाई दे रही है, जिससे लोगों में भारी नाराजगी है।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो बिलासपुर-रतनपुर रोड का है, जहां युवती ने बीच सड़क पर खतरनाक स्टंट करते हुए रील बनाई। इस दौरान कार लगातार दौड़ती रही और आसपास अन्य वाहन भी चलते रहे। वीडियो सामने आने के बाद लोग इसे बेहद गैरजिम्मेदाराना और खतरनाक हरकत बता रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को रौंदा, एडिशनल एसपी के चाचा की मौत
CG-भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को रौंदा, एडिशनल एसपी के चाचा की मौत
May 27, 2026
बिलासपुर, 27 मई 2026 । जिले के तखतपुर क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्थानीय लोगों का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने की होड़ में युवक-युवतियां अपनी और दूसरों की जान खतरे में डाल रहे हैं। व्यस्त सड़क पर इस तरह का स्टंट किसी बड़े हादसे की वजह बन सकता था।

घटना के बाद ट्रैफिक पुलिस और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि लगातार ऐसे मामले सामने आने के बावजूद नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई नहीं होने से इस तरह की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
यात्रियों को राहतभरी खबर: Bilaspur से Podanur के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, SECR ने जारी किया शेड्यूल
यात्रियों को राहतभरी खबर: Bilaspur से Podanur के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, SECR ने जारी किया शेड्यूल
May 27, 2026
बिलासपुर, 27 मई 2026. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शहरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि वायरल वीडियो की जांच कर वाहन चालक और स्टंट करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही सड़क पर रील और स्टंट करने वालों पर सख्ती बढ़ाने की मांग भी तेज हो गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
बैगा अंचल कोटा पहुंचे प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा; जंगलों के बीच बसे गांवों में परखी योजनाओं की जमीनी सच्चाई, बदहाल आश्रम व्यवस्था पर जताई सख्त नाराजगी
बैगा अंचल कोटा पहुंचे प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा; जंगलों के बीच बसे गांवों में परखी योजनाओं की जमीनी सच्चाई, बदहाल आश्रम व्यवस्था पर जताई सख्त नाराजगी
May 27, 2026
रायपुर, 27 मई 2026/घने जंगलों और दुर्गम पहाड़ियों के बीच बसे बैगा अंचल में बुधवार को उस समय प्रशासनिक सक्रियता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *