LIVE UPDATE
Trending

छत्तीसगढ़ मौसम अलर्ट: 13 से 15 मई तक तेज हवा और गरज-चमक की संभावना, तापमान में बढ़ोतरी जारी

बिलासपुर, 13 मई 2026. छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) रायपुर के अनुसार 13 मई को प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाएं, गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। इसके साथ ही कुछ क्षेत्रों में बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है। विशेष रूप से खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के आसपास खड़े होने से बचने की अपील की गई है, क्योंकि तेज हवाएं और आकाशीय बिजली का खतरा बना रह सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-महापौर का साला गिरफ्तार; रायपुर में बम बनाने के मामले का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ
CG-महापौर का साला गिरफ्तार; रायपुर में बम बनाने के मामले का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ
May 13, 2026
चंचल शर्मा, रायपुर, 13 मई 2026// राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र अंतर्गत रावाभाठा इलाके में बम बनाने से जुड़ी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हालांकि मौसम में बदलाव के बावजूद गर्मी से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। विभाग के मुताबिक आने वाले पांच दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। बुधवार को भी अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क से आंशिक बादल वाला रहने का अनुमान है।

पिछले 24 घंटों में कई जिलों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दुर्ग प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं कवर्धा में 41.7 डिग्री, मुंगेली में 41.6 डिग्री, रायपुर और राजनांदगांव में करीब 41 डिग्री, तथा बिलासपुर में 40.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। इसके अलावा बेमेतरा में 39.5, सुकमा में 39.4, रायगढ़ और जगदलपुर में 38.4 तथा सरगुजा में 38 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कारकेड में की कटौती, 13 से घटकर अब 8 गाड़ियां; ई-व्हीकल को बढ़ावा देने के संकेत
CG-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कारकेड में की कटौती, 13 से घटकर अब 8 गाड़ियां; ई-व्हीकल को बढ़ावा देने के संकेत
May 13, 2026
रायपुर, 13 मई 2026। छत्तीसगढ़ में सादगी और संसाधनों के संतुलित उपयोग को लेकर सरकार की नई पहल सामने आई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

IMD के अनुसार 13 से 15 मई तक प्रदेश में गरज-चमक और तेज हवाओं की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। साथ ही मई के मध्य में हीट वेव की स्थिति बनने की संभावना भी जताई गई है। ऐसे में लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जमानत प्रक्रिया में किया बड़ा बदलाव, 11 मई 2026 से नए नियम लागू, अब पूरी जानकारी अनिवार्य
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जमानत प्रक्रिया में किया बड़ा बदलाव, 11 मई 2026 से नए नियम लागू, अब पूरी जानकारी अनिवार्य
May 13, 2026
बिलासपुर, 13 मई 2026। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जमानत याचिका दाखिल करने की प्रक्रिया में बड़ा और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles