CG में टोल महंगा: 1 अप्रैल से ₹5 से ₹20 तक बढ़ेगा दाम, एनुअल पास पर इतने रुपए का अतिरिक्त भार

रायपुर. छत्तीसगढ के वाहन चालकों के लिए एक बार फिर सफर महंगा होने जा रहा है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने टोल प्लाजा दरों में बढ़ोतरी का फैसला लिया है, जो 1 अप्रैल से लागू होगा। नई दरों के अनुसार टोल टैक्स में औसतन ₹5 se ₹20 तक की वृद्धि की गई है।
इस बढ़ोतरी का असर सबसे ज्यादा रोजाना सफर करने वाले लोगों पर पड़ेगा। खासतौर पर एनुअल पास धारकों को अब पहले की तुलना में ₹75 अधिक भुगतान करना होगा। इससे स्थानीय यात्रियों और व्यापारिक परिवहन लागत पर भी असर पड़ने की संभावना है।

NHAI के अधिकारियों के मुताबिक यह बढ़ोतरी हर साल की तरह तय प्रक्रिया के तहत की गई है, जिसमें महंगाई दर और रखरखाव लागत को ध्यान में रखा जाता है। नई दरें लागू होने के बाद सभी टोल प्लाजा पर अपडेटेड शुल्क सूची प्रदर्शित की जाएगी।
स्थानीय वाहन चालकों का कहना है कि लगातार बढ़ते टोल टैक्स से उनकी जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। वहीं, ट्रांसपोर्ट कारोबार से जुड़े लोगों ने भी इस फैसले पर चिंता जताई है और कहा है कि इसका सीधा असर माल भाड़ा और रोजमर्रा की चीजों की कीमतों पर पड़ सकता है।










