LIVE UPDATE
Trending

प्रयोगशाला परिचारक भर्ती 2023 फाइनल रिजल्ट जारी: 430 चयनित, 30 मार्च से काउंसलिंग

रायपुर, 25 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ में लंबे समय से प्रतीक्षित प्रयोगशाला परिचारक भर्ती-2023 की प्रक्रिया पूरी हो गई है। उच्च शिक्षा विभाग ने 430 पदों पर अंतिम चयन सूची जारी कर दी है, जिससे लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है।

इस भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत 4 अगस्त 2023 को पदों की स्वीकृति के साथ हुई थी। इसके बाद 5 अक्टूबर 2023 को विज्ञापन जारी किया गया, जिसमें कुल 1,28,685 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। परीक्षा का आयोजन 3 अगस्त 2025 को किया गया, जिसमें 1,12,792 परीक्षार्थी शामिल हुए।

ये खबर भी पढ़ें…
Chhattisgarh News; कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल
Chhattisgarh News; कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल
May 8, 2026
​रायपुर, 08 मई 2026/ छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले ने स्वच्छता और नवाचार की दिशा में एक अनूठी मिसाल पेश की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

परीक्षा का परिणाम 18 सितंबर 2025 को घोषित किया गया। इसके बाद 8 दिसंबर 2025 से 23 फरवरी 2026 तक दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया चली, जिसमें 2106 अभ्यर्थियों को आगे की प्रक्रिया के लिए पात्र पाया गया।

दावा-आपत्ति के लिए 13 मार्च से 23 मार्च 2026 तक का समय दिया गया, जिसमें 53 अभ्यर्थियों ने आपत्तियां दर्ज कराईं। सभी आपत्तियों के निराकरण के बाद 24 मार्च 2026 को अंतिम सूची तैयार की गई और 25 मार्च को इसे आधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
CG महंगाई भत्ता बढ़ा: राज्यकर्मियों को बड़ी राहत, 2% DA बढ़ा, इतने फीसदी हुआ महंगाई भत्ता
CG महंगाई भत्ता बढ़ा: राज्यकर्मियों को बड़ी राहत, 2% DA बढ़ा, इतने फीसदी हुआ महंगाई भत्ता
May 8, 2026
रायपुर, 8 मई 2026। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (CSPTCL) ने अपने हजारों अधिकारी-कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जारी सूची के अनुसार कुल 430 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। इसमें दिव्यांगजनों के लिए 30 पद आरक्षित हैं, जिनमें 15 पद OL (वन लेग) और 15 पद HH (हियरिंग हैंडीकैप्ड) श्रेणी के लिए निर्धारित किए गए हैं।

विभाग के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 30 मार्च और 2 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। इसके बाद उन्हें प्रदेश के 285 महाविद्यालयों में आवश्यकता के अनुसार पदस्थ किया जाएगा। नियुक्ति आदेश भी जल्द जारी किए जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना; जशपुर जिले में 65 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे, प्रत्येक जोड़े को 50 हजार रुपये की सहायता, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दिया आशीर्वाद
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना; जशपुर जिले में 65 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे, प्रत्येक जोड़े को 50 हजार रुपये की सहायता, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दिया आशीर्वाद
May 9, 2026
रायपुर, 09 मई 2026/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जशपुर जिले में शुक्रवार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस भर्ती प्रक्रिया के पूर्ण होने से लंबे समय से नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है।

Related Articles