LIVE UPDATE
Trending

CM विष्णुदेव साय से मध्यप्रदेश के डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ल ने की सौजन्य मुलाकात, रायपुर-रीवा हवाई सेवा के लिए की मुख्यमंत्री के प्रयासों की सराहना

रायपुर, 18 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित उनके निवास में मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री शुक्ल का शॉल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस दौरान दोनों के मध्य क्षेत्रीय विकास, आपसी समन्वय एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। साथ ही दोनों राज्यों के बीच सहयोग को और सुदृढ़ करने पर भी सहमति व्यक्त की गई। उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने बताया कि अब रीवा-रायपुर से सीधे हवाई मार्ग से जुड़ गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
तरबूज खाने से बच्चे की मौत; 3 अन्य बच्चे अस्पताल में भर्ती मामले में जांजगीर कलेक्टर ने लिया तत्काल संज्ञान, जांच के लिए भेजे गए तरबूज के सैंपल
तरबूज खाने से बच्चे की मौत; 3 अन्य बच्चे अस्पताल में भर्ती मामले में जांजगीर कलेक्टर ने लिया तत्काल संज्ञान, जांच के लिए भेजे गए तरबूज के सैंपल
May 12, 2026
रायपुर, 11 मई 2026/ जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम धुरकोट में तरबूज खाने के बाद एक बच्चे की मृत्यु तथा 3...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के साझा प्रयासों से दोनों राज्यों के लोगों को हवाई सेवा की बड़ी सौगात मिली है। उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने इस दिशा में मुख्यमंत्री श्री साय के प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया और आगे भी दोनों राज्यों के साझा हितों को आगे बढ़ाने की बात कही।

उल्लेखनीय है रायपुर और रीवा के मध्य हवाई सेवा प्रारंभ हो गई है। इससे छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के लोगों की यात्रा आसान होगी।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह, डॉ. हिमांशु द्विवेदी एवं जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें…
भाजपा की दो दिवसीय अहम बैठकें आज और कल, शिवप्रकाश देंगे मार्गदर्शन; कार्ययोजना और राजनीतिक प्रस्तावों पर होगी चर्चा
भाजपा की दो दिवसीय अहम बैठकें आज और कल, शिवप्रकाश देंगे मार्गदर्शन; कार्ययोजना और राजनीतिक प्रस्तावों पर होगी चर्चा
May 12, 2026
रायपुर, 12 मई 2026 / भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में 12 मई को शाम 6 बजे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles