Trending

CG News: फरार Congress नेताओं पर इनाम घोषित, सूचना देने वाले को 5 हजार का इनाम देगी Police


बिलासपुर।बिलासपुर में आर्म्स एक्ट के मामले में फरार चल रहे कांग्रेस से जुड़े दो नेताओं पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने 5-5 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है।

पुलिस के अनुसार, थाना मस्तूरी में दर्ज आर्म्स एक्ट प्रकरण में नागेन्द्र राय पिता स्व. चन्द्रिका प्रसाद राय (उम्र 60 वर्ष), निवासी लालखदान तोरवा तथा टाकेश्वर पाटले पिता ईश्वरी प्रसाद पाटले (उम्र 50 वर्ष), निवासी लिमतरा मस्तूरी फरार हैं। दोनों के संबंध में सूचना देने वाले को 5 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

एसएसपी कार्यालय से जारी सूचना में कहा गया है कि आरोपियों की गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। इनाम वितरण के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का निर्णय अंतिम होगा।

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि आरोपियों के बारे में कोई भी जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस से संपर्क करें, ताकि उनकी शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके।

संपर्क नंबर:

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें
होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp