LIVE UPDATE
Trending

CG SIR: छत्तीसगढ़ में 24,99,823 वोटरों के कटे नाम, रायपुर में सबसे ज्यादा तो खैरागढ़ में सबसे कम नाम हटाए गए….जानें कैसे चेक करें अपना नाम

CG SIR: छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया पूरी हो गई है. ऐसे में चुनाव आयोग ने 21 फरवरी को नए आंकड़ों की फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में प्रदेश के करीब 25 लाख वोटर्स के नाम काट दिए गए हैं. SIR की प्रक्रिया के बाद जारी की गई लिस्ट में कुल 1 करोड़ 87 लाख 30 हजार 914 वोटर्स के नाम शामिल हैं.

SIR के प्रमुख आंकड़े और उपलब्धियां

  • डिजिटलीकरणः कुल 2,12,30,737 मतदाताओं में से 1,84,95,920 मतदाताओं से गणना फॉर्म प्राप्त हुए, जिनका पूर्ण रूप से डिजिटलीकरण किया गया.
  • घर-घर सर्वेः बूथ लेवल अधिकारियों (BLOs) द्वारा निरंतर घर-घर जाकर सर्वे किया गया, जिसमें मृत, स्थायी रूप से स्थानांतरित और दो स्थानों पर पंजीकृत मतदाताओं की पहचान की गई.

मतदाताओं की संख्या में बदलाव

  • प्रारूप (ड्राफ्ट) सूची से पहले: 2,12,30,737 मतदाता
  • प्रारूप (ड्राफ्ट) सूची के प्रकाशन के बाद: 1,84,95,920 मतदाता
  • निर्वाचक नामावली की अंतिम प्रकाशन के बाद 1,87,30,914 मतदाता
  • शुद्ध वृद्धि (Net Addition): प्रारूप (ड्राफ्ट) सूची के प्रकाशन के बाद अंतिम सूची में 2,34,994 मतदाताओं की वृद्धि हुई है

फाइनल लिस्ट में कैसे चेक करें अपना नाम?

  • वेबसाइट: https://ceochhattisgarh.nic.in
  • वोटर पोर्टल: https://voters.eci.gov.in
  • ECINET ऐप
  • बीएलओ (BLO) के माध्यम से
  • जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय / ERO / AERO कार्यालय से

अगर लिस्ट में नहीं है नाम तो क्या करें?

  • अगर SIR लिस्ट में आपका नाम शामिल नहीं है, तो नाम दर्ज कराने के लिए फॉर्म 6 भरकर, उसके साथ घोषणा पत्र (Declaration) और आवश्यक सहायक दस्तावेज़ संलग्न कर ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.
  • यदि अंतिम मतदाता सूची में दी गई जानकारी में कोई त्रुटि है, तो फॉर्म 8 भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन या ऑफलाइन सुधार के लिए आवेदन किया जा सकता है.

ये खबर भी पढ़ें…
CG-थाने में नाबालिग से बदसलूकी! SP ने TI और महिला हेड कांस्टेबल को किया सस्पेंड, आदेश जारी
CG-थाने में नाबालिग से बदसलूकी! SP ने TI और महिला हेड कांस्टेबल को किया सस्पेंड, आदेश जारी
May 30, 2026
Chhattisgarh Suspend News: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पुलिस विभाग की गंभीर लापरवाही और अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles