LIVE UPDATE
Trending

3 फरवरी से आपके लिए खुल रहा है राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान, जानें कैसे लें फ्री टिकट और क्या है टाइमिंग

Delhi News: अगर आप भी घूमने के शौकीन हैं और खूबसूरत फूलों, हरे-भरे लॉन और शांत वातावरण में कुछ समय बिताना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. राष्ट्रपति भवन परिसर स्थित प्रसिद्ध अमृत उद्यान 3 फरवरी से आम जनता के लिए खुलने वाला है. यह उद्यान साल में एक बार सिर्फ सीमित समय के लिए ही खुलता है, जो रंग-बिरंगे फूलों की क्यारियों, सुंदर लैंडस्केप और आकर्षक सजावट के लिए मशहूर है.

कब खुल रहा है अमृत उद्यान?

  • अमृत उद्यान 3 फरवरी 2026 से 31 मार्च 2026 तक आम जनता के लिए खुल रहा है.
  • यहां पर लोगों के एंट्री फ्री रहेगी.

अमृत उद्यान की टाइमिंग क्या है?

  • अमृत उद्यान सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहेगा.
  • यहां अंतिम प्रवेश शाम 5:15 बजे मिलेगा. इसके बाद अंदर जाने की अनुमति नहीं मिलेगी.
  • हर सोमवार को रखरखाव के कारण उद्यान बंद रहेगा.
  • 4 मार्च 2026 (होली) को भी उद्यान बंद रहेगा.

टिकट कैसे बुक करें?

अमृत उद्यान में आम जनता के लिए एंट्री फ्री है, लेकिन ऑनलाइन बुकिंग अनिवार्य है. आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्लॉट रिजर्व कर सकते हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
CM विष्णु देव साय से जापान के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात: निवेश, तकनीकी सहयोग और औद्योगिक विस्तार को लेकर हुई विस्तृत चर्चा
CM विष्णु देव साय से जापान के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात: निवेश, तकनीकी सहयोग और औद्योगिक विस्तार को लेकर हुई विस्तृत चर्चा
April 25, 2026
रायपुर 25 अप्रैल 2026/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में जापान से आए प्रतिनिधिमंडल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ऑनलाइन बुकिंग कैसे करें?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट visit.rashtrapatibhavan.gov.in पर जाएं.
  • अब यहां अपना स्लॉट बुक करें।
  • एक दिन की बुकिंग पिछले दिन सुबह 10 बजे तक बंद हो जाती है.

क्या ऑफलाइन ले सकते हैं टिकट?

अमृत उद्यान में एंट्री के लिए मुख्य रूप से ऑनलाइन ही बुकिंग है, लेकिन कुछ मामलों में गेट नंबर 35 के बाहर सेल्फ-सर्विस कियोस्क से पास टिकट मिल सकती है.

कैसे पहुंचें अमृत उद्यान?

  • अमृत उद्दान के लिए एंट्री राष्ट्रपति भवन का गेट नंबर 35 (उत्तर एवेन्यू रोड) है.
  • यहां पहुंचने के लिए नजदीकी मेट्रो स्टेशन सेंट्रल सेक्रेटेरिएट है. यह गेट नंबर 38 से लगभग 1 किमी दूर है.
  • वहीं, शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशन लगभग 2 किमी है.

अमृत उद्यान के लिए शटल सेवा

  • शटल बस सेवा: सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशन से गेट नंबर 35 तक हर 30 मिनट में शटल बस उपलब्ध होगी.
  • समय: सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक शटल बस सेवा उपलब्ध रहेगी.
  • बसों पर Shuttle Service for Amrit Udyan लिखा होगा.
  • दिल्ली परिवहन निगम (DTC) की बसें या ऑटो-रिक्शा से भी पहुंचा जा सकता है.

अमृत उद्यान क्या ले जा सकते हैं?

  • सुरक्षा नियमों के अनुसार केवल जरूरी चीजें ही अंदर ले जा सकते हैं:
  • मोबाइल फोन
  • इलेक्ट्रॉनिक चाबी
  • पर्स या छोटा हैंडबैग
  • पानी की बोतल
  • बच्चों की दूध की बोतल
  • छाता

इनके अलावा बड़ा बैग, खाना आदि अंदर ले जाना मना है.

ये खबर भी पढ़ें…
CM Vishnu Deo Sai holds courtesy meeting with Japanese delegation; detailed discussions on investment, technological collaboration, and industrial expansion
CM Vishnu Deo Sai holds courtesy meeting with Japanese delegation; detailed discussions on investment, technological collaboration, and industrial expansion
April 25, 2026
Raipur, April 25, 2026. Chief Minister Vishnu Deo Sai on Saturday received a Japanese delegation on a courtesy visit at...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles