Trending

CG News: रेल बजट में छत्तीसगढ़ को 7470 करोड़ रुपये का प्रावधान, अश्विनी वैष्णव बोले- कांग्रेस के समय से 24 गुना ज्यादा

इस बार 5180 करोड़ के प्रोजेक्ट भी सैंक्शन हुए हैं. जानकारी दी गई है कि बस्तर जगदलपुर राव घाट प्रोजेक्ट जो छत्तीसगढ़ की तस्वीर बदलने वाला है, उसके लिए भी रेलवे विशेष फोकस कर रहा है.


CG News: केंद्र सरकार ने रेल बजट में आम लोगों के लिए बड़ी सुविधा देने का दावा किया है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल बजट के बारे में जानकारी दी है कि इस बार रेल बजट छत्तीसगढ़ के लिए बड़ा और सबसे ज्यादा बजट देने वाला साल घोषित है. छत्तीसगढ़ को इस बार रेल बजट में 7470 करोड रुपये दिया गया है, जो कांग्रेस के कार्यकाल से 24 गुना ज्यादा बताया जा रहा है.

5180 करोड़ के प्रोजेक्ट भी सैंक्शन

सबसे बड़ी बात है कि इस बार 5180 करोड़ के प्रोजेक्ट भी सैंक्शन हुए हैं और जानकारी दी गई है कि बस्तर जगदलपुर राव घाट प्रोजेक्ट जो छत्तीसगढ़ की तस्वीर बदलने वाला है, उसके लिए भी रेलवे विशेष फोकस कर रहा है. उड़ीसा छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश और अन्य राज्यों के लिए भी इस बार बड़े बजट का प्रावधान किया गया है, जिसमें न सिर्फ यात्री ट्रेनों में बढ़ोतरी बल्कि व्यापारिक गतिविधियों के लाभ को देखते हुए भी बजट तैयार किया गया है. सबसे अच्छी बात है कि आने वाले समय में पैसेंजर मेल एक्सप्रेस और दूसरी गाड़ियों की संख्या भी दोगुनी होने की बात कही गई है.

छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश को जोड़ने के लिए ट्रेन सुविधा

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया है कि मध्य प्रदेश के लिए 15181 करोड़ का प्रावधान है, जिनमें इंदौर से मनमाड तक फ्रेट रेट कॉरिडोर और पश्चिम बंगाल उड़ीसा और मध्य प्रदेश को जोड़ने के लिए एक अलग तरह के कॉरिडोर बनने के अलावा छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश को जोड़ने के लिए भी ट्रेन सुविधा देने की बात कही गई है. कुल मिलाकर यह बजट कांग्रेस कार्यकाल से बेहतर बताया गया है. इसके साथ ही कई नए प्रोजेक्ट लॉन्च करने की बात भी कही जा रही है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें
होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp