आचार संहिता लगते ही “पियक्क्ड़ों के आए बुरे दिन”!… अब 1 घंटे देरी से खुलेगी सरकारी शराब दुकान, घंटेभर पहले हो जाएगी बंद, पढ़िए कलेक्टर का आदेश


छत्तीसगढ़ के रायपुर में आचार संहिता के लगते ही पियक्कड़ों के बुरे दिन आ गए लग रहा है | रायपुर कलेक्टर बसवराजु एस ने एक आदेश जारी कर सरकारी शराब के दुकानों के समय में दो घंटे की कटौती कर दी है | अब रायपुर जिले में सरकारी शराब दुकान एक घंटे देरी यानी 12 बजे खुलेंगे व एक घंटे पहले यानी 9 बजे बंद कर दिए जायेंगे | इस आदेश ने पियक्क्ड़ों के लिए नई मुसीबत खड़ी कर दी है |

राज्य सरकार के आदेश पर पहले शराब दुकान 11 बजे से खुलती थी, साथ ही रात 10 बजे बंद होती थी | रायपुर कलेक्टर ने कानून एवं व्यवस्था बनाये रखने का हवाला देते हुए एक आदेश जारी कर शराब बिक्री का समय दोपहर 12 बजे से रात 9 बजे तक तय कर दिया है | इस तरह शराब दुकान 10 की जगह 9 घंटे ही खुलेंगे | आचार संहिता लगने के बाद इस आदेश से पियक्क्ड़ों के दशहरा-दिवाली का मजा भी ख़राब होते दिखाई दे रहा है |

शराब दुकानों के रायपुर जिले में नई टाइम टेबल को लेकर रायपुर कलेक्टर बसवराजु एस द्वारा जारी आदेश

 

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp