वन भूमि संयुक्त सर्वेक्षण पर संभाग स्तरीय कार्यशाला संपन्न, संभागायुक्त सुनील जैन और सीसीएफ प्रभात मिश्रा ने दिए दिशा-निर्देश
बिलासपुर, 31 जुलाई 2025. “वन भूमि संयुक्त सर्वेक्षण” विषय पर राज्य एवं वन विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में बिलासपुर संभाग में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। संभागायुक्त सुनील जैन (भा.प्र.से.) के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यशाला में वन चेतना केंद्र सकरी में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार वर्ष 1996 में गोदावर्मन जनहित याचिका के संदर्भ में प्रदेश एवं देश में कुल उपलब्ध वनभूमि की जानकारी एकत्र करने, ग्रामवार जानकारी संकलन एवं प्रस्तुतीकरण हेतु राज्य स्तर एवं वन विभाग के संयुक्त प्रयासों की समीक्षा की गई।
कार्यशाला में संभागायुक्त सुनील जैन, मुख्य वनसंरक्षक बिलासपुर वृत्त प्रभात मिश्र, मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) बिलासपुर छ.ग. मनोज पाण्डेय ने संयुक्त सर्वेक्षण कार्य की प्रक्रिया, आगामी चुनौतियों और समाधान पर विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर कलेक्टर बिलासपुर संजय अग्रवाल, वनमंडलाधिकारी विपुल अग्रवाल, एसडीओ (वन) सहित सभी जिले/वनमंडलों के अधिकारी मौजूद रहे। कार्यशाला में राज्य शासन एवं विभाग द्वारा वनभूमि संयुक्त सर्वेक्षण पर किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई और सभी जिलों से प्राप्त जानकारी पर चर्चा कर समाधान के निर्देश दिए गए।