LIVE UPDATE
Trending

समुद्र की लहरों ने छीनी ज़िंदगी; छत्तीसगढ़ के युवक की पुरी में डूबने से मौत, दोस्तों संग पहुंचा था जगन्नाथ दर्शन को…

रायपुर, 28 जुलाई 2025. ओडिशा के पुरी में समुद्र तट पर छत्तीसगढ़ के एक युवक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक युवक भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए दोस्तों संग पुरी पहुंचा था। दर्शन के बाद सभी समुद्र में नहाने गए, जहां यह हादसा हुआ।

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान रिसाली नगर निगम क्षेत्र के रूआबांधा वार्ड क्रमांक-3 निवासी मुकेश गुप्ता (26 वर्ष) के रूप में हुई है। वह अपने दोस्तों के साथ जगन्नाथ मंदिर दर्शन करने के लिए पुरी गया था। रविवार, 27 जुलाई को सभी दोस्त समुद्र तट पर पहुंचे और नहाने लगे।

ये खबर भी पढ़ें…
अमित जोगी को उम्रकैद: जग्गी मर्डर केस में बड़ा फैसला, अमित जोगी दोषी करार, उम्रकैद की सजा
अमित जोगी को उम्रकैद: जग्गी मर्डर केस में बड़ा फैसला, अमित जोगी दोषी करार, उम्रकैद की सजा
April 6, 2026
बिलासपुर, 6 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित जग्गी हत्याकांड में अदालत ने अहम फैसला सुनाते हुए बड़ा निर्णय दिया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी दौरान अचानक समुद्र की तेज लहरों ने मुकेश को अपनी चपेट में ले लिया और वह पानी में डूब गया। दोस्तों ने शोर मचाया, जिसके बाद स्थानीय लोगों और लाइफ गार्ड की मदद से मुकेश को बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मृतक के परिजनों को सूचना दी। हादसे की खबर मिलते ही मुकेश के घर में मातम पसर गया है। इधर, बेटे की मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मोहल्ले में भी मातम पसरा हुआ है। वहीं, शव को पुरी से रिसाली लाया जा रहा है। आज ही रिसाली के मुक्तिधाम में मृतक का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
CM Vishnu Deo Sai meets PM: Presents Bastar 2.0 development blueprint to PM Narendra Modi, invites him to visit Chhattisgarh
CM Vishnu Deo Sai meets PM: Presents Bastar 2.0 development blueprint to PM Narendra Modi, invites him to visit Chhattisgarh
April 7, 2026
New Delhi, April 7, 2026: Chhattisgarh Chief Minister Vishnu Deo Sai today met Prime Minister Narendra Modi and presented a...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्थानीय प्रशासन ने पर्यटकों से समुद्र में नहाते समय सावधानी बरतने की अपील की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
EMI पर फिलहाल असर नहीं, रेपो रेट जस का तस… नहीं होंगे लोन महंगे, RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा का ऐलान
EMI पर फिलहाल असर नहीं, रेपो रेट जस का तस… नहीं होंगे लोन महंगे, RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा का ऐलान
April 8, 2026
RBI MPC Meeting: देश के सेंट्रल बैंक यानी भारतीय रिजर्व बैंक ने वित्त वर्ष 2027 की अपनी पॉलिसी रेट का ऐलान...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles