LIVE UPDATE
Trending

CG-शराब घोटाला: पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल 14 दिन की न्यायिक हिरासत में,  पूर्व सीएम भूपेश बघेल व सांसद रहे मौजूद

रायपुर, 23 जुलाई 2025: छत्तीसगढ़ में बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने  मंगलवार को पांच दिन की हिरासत पूरी होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल को रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया। जहां न्यायाधीश डमरूधर चौहान ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश सुनाया, ईडी ने इस बार रिमांड की मांग नहीं की |

ईडी के अनुसार, चैतन्य बघेल पर राज्य में शराब कारोबार से जुड़े कथित आर्थिक अनियमितताओं और मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल होने का शक है। एजेंसी का दावा है कि पूछताछ के दौरान कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, ड्रम-जेरीकेन में बिक्री पर रोक, लेकिन इन्हे छूट…पैनिक खरीदारी से बचने की अपील
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, ड्रम-जेरीकेन में बिक्री पर रोक, लेकिन इन्हे छूट…पैनिक खरीदारी से बचने की अपील
May 23, 2026
रायपुर, 22 मई 2026/पश्चिम एशिया में उत्पन्न परिस्थितियों के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने स्पष्ट किया है कि राज्य में पेट्रोल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस दौरान विशेष कोर्ट परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था देखी गई। अदालत में पेशी के समय भूपेश बघेल स्वयं उपस्थित रहे। उनके साथ पंजाब के सांसद राजा बरार भी मौजूद थे। कोर्ट परिसर में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जिससे माहौल पूरी तरह से नियंत्रित रखा जा सके।

शराब घोटाले को लेकर राज्य की राजनीति में उबाल आ गया है। कांग्रेस ने चैतन्य की गिरफ्तारी को राजनीतिक साजिश करार देते हुए केंद्र सरकार पर एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। वहीं भाजपा ने ईडी की कार्रवाई को “कानून के दायरे में जरूरी कदम” बताया।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-पुलिस आरक्षक गिरफ्तार: रेप के मामले में पुलिस आरक्षक की हुई गिरफ़्तारी, महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का लगाया आरोप
CG-पुलिस आरक्षक गिरफ्तार: रेप के मामले में पुलिस आरक्षक की हुई गिरफ़्तारी, महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का लगाया आरोप
May 25, 2026
रायपुर, 25 मई 2026: राजधानी रायपुर में पुलिस विभाग से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां एक आरक्षक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

माना जा रहा है कि ईडी आने वाले दिनों में घोटाले से जुड़े अन्य प्रभावशाली चेहरों पर भी शिकंजा कस सकती है। इस पूरे प्रकरण की अगली सुनवाई अब 14 दिन बाद होगी, जब चैतन्य बघेल की हिरासत अवधि समाप्त होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-थाने में ‘मेहमाननवाजी’ पड़ी भारी: कबाड़ कारोबारी को चाय पिलाने वाले दो पुलिसकर्मी लाइन अटैच, वायरल फोटो से मचा बवाल
CG-थाने में ‘मेहमाननवाजी’ पड़ी भारी: कबाड़ कारोबारी को चाय पिलाने वाले दो पुलिसकर्मी लाइन अटैच, वायरल फोटो से मचा बवाल
May 25, 2026
बिलासपुर, 24 मई 2026। जिले के कोनी थाना परिसर से वायरल हुई एक तस्वीर ने पुलिस विभाग में हड़कंप मचा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles