LIVE UPDATE
Trending

छत्तीसगढ़ में ED के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल: रायपुर-बिलासपुर से लेकर जगदलपुर तक हाईवे ठप, जमकर नारेबाजी

CG Congress Chakka Jam: छत्तीसगढ़ में राजनीति फिर गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) के बेटे चैतन्य बघेल (Chaityanya Baghel) की प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा गिरफ्तारी के विरोध में आज कांग्रेस (Congress) ने पूरे प्रदेश में चक्का जाम कर दिया है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर और सरगुजा संभागों में पार्टी कार्यकर्ता सुबह से सड़कों पर उतर आए हैं।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रायपुर (Raipur) में श्रीराम मंदिर चौक (VIP Road), धरसींवा और धनेली में नेशनल हाईवे ब्लॉक कर दिया है। बिलासपुर (Bilaspur) में सकरी-पेंड्रीडीह फ्लाईओवर के नीचे ट्रैफिक रोक दिया गया है, जिससे रायपुर-बिलासपुर मार्ग बाधित हो गया है। जगदलपुर (Jagdalpur) में आमागुड़ा चौक और धमतरी (Dhamtari) में एनएच 30 (NH 30) पर कांग्रेसियों ने जाम लगाया।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-भाजपा नेत्री से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप; कारोबारी ने निवेश के नाम पर नजदीकियां बढ़ाई, फिर 2.5 करोड़ ठगे, अब FIR दर्ज
CG-भाजपा नेत्री से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप; कारोबारी ने निवेश के नाम पर नजदीकियां बढ़ाई, फिर 2.5 करोड़ ठगे, अब FIR दर्ज
May 22, 2026
बिलासपुर, 22 मई 2026। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से भाजपा से जुड़ी एक महिला के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बिलासपुर में कांग्रेसियों ने सकरी-पेंड्रीडीह फ्लाईओवर के नीचे ट्रैफिक रोक दिया गया है, इस दौरान नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने बिलासपुर पहुंचकर चक्काजाम को समर्थन दिया, इसके साथ ही पूर्व विधायक शैलेश पांडेय, विधायक अटल श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष विजय पांडेय समेत सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस के नेता-कार्यकर्ता चक्काजाम को सफल बनाने एकजुट दिखाई दिए ा

ये खबर भी पढ़ें…
CG-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी हलचल: भूपेश बघेल बोले- फैसला हाईकमान का, मैं बुद्धि नहीं लगाता”
CG-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी हलचल: भूपेश बघेल बोले- फैसला हाईकमान का, मैं बुद्धि नहीं लगाता”
May 25, 2026
रायपुर, 25 मई 2026। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

क्या है मामला?

बता दें कि 18 जुलाई को ईडी (ED) ने भिलाई से चैतन्य बघेल को शराब घोटाले (Liquor Scam) से जुड़े एक केस में गिरफ्तार किया। ईडी का आरोप है कि चैतन्य को इस घोटाले से 16.70 करोड़ रुपए मिले जो रियल एस्टेट (Real Estate Projects) में निवेश किए गए। रायपुर की स्पेशल कोर्ट ने उन्हें 22 जुलाई तक ईडी रिमांड में भेजा।

ये खबर भी पढ़ें…
चरणदास महंत के बयान से गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत; “रामभद्राचार्य भाजपा के प्रचारक, नहीं मानता ‘जगतगुरु’, बोले- धीरेंद्र शास्त्री समेत कई बाबा फर्जी
चरणदास महंत के बयान से गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत; “रामभद्राचार्य भाजपा के प्रचारक, नहीं मानता ‘जगतगुरु’, बोले- धीरेंद्र शास्त्री समेत कई बाबा फर्जी
May 25, 2026
मनेन्द्रगढ़, 25 मई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने सोमवार को मनेन्द्रगढ़ दौरे के दौरान दिए गए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles