LIVE UPDATE

CG राज्य वीरता पुरस्कार के लिए आवेदन 2 जनवरी तक, पुरस्कार के लिए ये है नियम

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश के बच्चों को दिये जाने वाले राज्य वीरता पुरस्कार के लिए 2 जनवरी तक आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। किसी घटना विशेष में उनके अदम्य साहस के लिए प्रत्येक वर्ष पांच बालक-बालिकाओं को राज्य वीरता पुरस्कार प्रदान किया जाता है। इसके तहत पांच बालक-बालिकाओं को 25-25 हजार रुपए व प्रशस्ति पत्र पुरस्कार के रूप में प्रदान किया जाएगा।

आवेदक जिला कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग में 2 जनवरी 2025 तक आवेदन जमा कर सकते हैं। पुरस्कार के लिए बालक-बालिका की आयु घटना दिनांक को अधिकतम 18 वर्ष तक होनी चाहिए। वीरता कार्य 1 जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2024 के मध्य की होनी चाहिए। आवेदक छत्तीसगढ़ का निवासी होना चाहिए । यह पुरस्कार किसी भी बालक बालिका को केवल एक ही बार प्राप्त हो सकेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर के टॉप टैक्स डिफॉल्टर्स बेनकाब: नगर निगम की हिट लिस्ट में गुंबर, टुटेजा, अग्रवाल समेत कई बड़े नाम, संपत्ति की होगी कुर्की…देखें लिस्ट
बिलासपुर के टॉप टैक्स डिफॉल्टर्स बेनकाब: नगर निगम की हिट लिस्ट में गुंबर, टुटेजा, अग्रवाल समेत कई बड़े नाम, संपत्ति की होगी कुर्की…देखें लिस्ट
March 30, 2026
बिलासपुर, 30 मार्च 2026. नगर निगम ने शहर के बड़े बकायादारों पर शिकंजा कसते हुए टॉप डिफॉल्टर्स की सूची सार्वजनिक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रविष्टियों में बालक या बालिकाओं का पूर्ण परिचय बालक-बालिकाओं द्वारा किसी घटना विशेष में अदम्य साहस, शौर्य एवं बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में किये गये कार्यों की सप्रमाण विस्तृत जानकारी उल्लेखित हो। आवेदक को यह प्रमाण पत्र भी संलग्न करना होगा कि उपलब्धि वास्तविक तथ्यों पर आधारित है।

साथ ही समाचार पत्र-पत्रिका की कतरन ,पुलिस डायरी जिसमें घटना का विवरण दर्शित हो साथ ही सक्षम प्राधिकारी द्वारा सत्यापित बालक-बालिका के दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ संलग्न करना होगा। कार्य घटना का विस्तृत विवरण (सक्षम प्राधिकारी द्वारा प्रमाणित) अन्य सुसंगत दस्तावेज, जमा करना होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये खबर भी पढ़ें…
हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई यात्रा कर सके” प्रधानमंत्री का यह सपना छत्तीसगढ़ में भी हो रहा है साकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई यात्रा कर सके” प्रधानमंत्री का यह सपना छत्तीसगढ़ में भी हो रहा है साकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
March 30, 2026
केबिनेट मंत्री श्री राजेश अग्रवाल और सरगुजा सांसद ने विमान सेवा के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का जताया आभार रायपुर,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles