LIVE UPDATE

The Sabarmati Report: डॉ. रमन सिंह “द साबरमती रिपोर्ट” फिल्म देखकर हुए भावुक, बोले – इस फिल्म ने गोधरा में हुई हिंसा का सत्य देश के सामने लाया

फ़िल्म निर्माता और कलाकारों के अद्भुत अभिनय पर उन्हें बधाई देते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने गोधरा हिंसा से प्रभावित सभी लोगों के प्रति व्यक्त की संवेदनाएं

राजनांदगांव, 29 नवम्बर 2024: हाल ही में देशभर में चर्चा का विषय बनी फिल्म “द साबरमती रिपोर्ट” ने दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित किया है। आज दोपहर 3:00 बजे राजनांदगांव विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने नागरिकों और कार्यकर्ताओं के साथ गंज मंडी स्थित सिल्वर स्क्रीन सिनेमा हॉल में इस फिल्म को देखा। फिल्म के दौरान वे उसके जीवंत दृश्यों से इतने प्रभावित हुए कि भावुक हो गए। उन्होंने विशेष रूप से राम मंदिर आंदोलन में हुए संघर्ष को याद करते हुए कहा कि यह फिल्म सच का दर्पण है।

ये खबर भी पढ़ें…
Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana: छत्तीसगढ़ की महिलाओं को सरकार एकमुश्त दे रही 6 हजार रुपए, अब तक 72 करोड़ रुपए जारी, आज ही करें अप्लाई
Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana: छत्तीसगढ़ की महिलाओं को सरकार एकमुश्त दे रही 6 हजार रुपए, अब तक 72 करोड़ रुपए जारी, आज ही करें अप्लाई
May 21, 2026
Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana: केंद्र सरकार महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फिल्म के दौरान उनके साथ प्रमुख रूप से जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता खूबचंद पारख, दिनेश गांधी, संतोष अग्रवाल, पूर्व सांसद प्रदीप गांधी, कोमल सिंह राजपूत, लीलाधर साहू, गिन्नी चावला, मधु बैद, भावेश बैद, सुमीत भाटिया, मूलचंद भंसाली समेत बड़ी संख्या में नागरिक और भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

“द साबरमती रिपोर्ट” फिल्म राम मंदिर आंदोलन के ऐतिहासिक संघर्ष की सजीव झलक प्रस्तुत करती है, जिससे लोगों को उस समय की कड़ी चुनौतियों और संघर्षों की गहरी समझ मिलती है। यह फिल्म उन सभी लोगों के संघर्ष और बलिदान को समर्पित है जिन्होंने इस आंदोलन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ये खबर भी पढ़ें…
सुशासन तिहार में सूरजपुर पहुंचे CM साय, महुआ के पेड़ के नीचे ने लगाई चौपाल, तेंदूपत्ता संग्राहकों की सुनी समस्याएं
सुशासन तिहार में सूरजपुर पहुंचे CM साय, महुआ के पेड़ के नीचे ने लगाई चौपाल, तेंदूपत्ता संग्राहकों की सुनी समस्याएं
May 21, 2026
रायपुर, 21 मई 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत सूरजपुर जिला के रामानुजनगर-पटना में आयोजित समाधान शिविर में आमजन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *