LIVE UPDATE

महिला समेत तीन अफगानी पुलिस हिरासत में, पुलिस पर कार चढ़ाने की कोशिश, नाकेबंदी कर किया गिरफ्तार, नकली वीजा मामले में महिला पहले भी हो चुकी है गिरफ्तार

छतीसगढ़ के बिलासपुर जिले के पुलिस ने एक महिला समेत तीन अफगानियों को पकड़ा है. तीनों शराब के नशे में धुत होकर गाड़ी चला रहे थे. पुलिस ने जब तीनों को रोकने की कोशिश की तो पुलिस पर ही कार चढ़ाने की कोशिश की पुलिस द्वारा लगाए गए स्टापर को तोड़ते हुए भागने की कोशिश की जिसे पुलिस ने नाकाबंदी कर पकड़ा।

बिलासपुर पुलिस को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो से ड्रग तस्करी को लेकर सूचना मिली थी की दिल्ली पासिंग कार में तीन लोग ड्रग्स लेकर बिलासपुर आ रहे है। सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा जगह-जगह नाकेबंदी की गई की.रतनपुर पुलिस नेशनल हाईवे के अंदर स्टॉपर लगाकर गाड़ियों की तलाश कर रही थी. इसी दौरान दिल्ली पासिंग की कार क्रमांक डीएल 9 सीयू 4208 में सवार तीन एक महिला समेत तीन अफगानी तेज रफ़्तार में गाड़ी चलाते हुए आये और पुलिस द्वारा लगाए गए स्टॉपर को तोड़ते हुए भागने लगे।

ये खबर भी पढ़ें…
भाजपा की दो दिवसीय अहम बैठकें आज और कल, शिवप्रकाश देंगे मार्गदर्शन; कार्ययोजना और राजनीतिक प्रस्तावों पर होगी चर्चा
भाजपा की दो दिवसीय अहम बैठकें आज और कल, शिवप्रकाश देंगे मार्गदर्शन; कार्ययोजना और राजनीतिक प्रस्तावों पर होगी चर्चा
May 12, 2026
रायपुर, 12 मई 2026 / भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में 12 मई को शाम 6 बजे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जा रहा है कार में सवार तीनों अफगानियों ने पुलिस पर कार चढ़ाने की कोशिश की, पुलिस ने सूझबुझ से अपनी जान बचाई। कार का पीछा करते हुए रतनपुर थाना प्रभारी नरेश चौहान और एंटी साइबर एंड क्राइम यूनिट की टीम कार का पीछा करते हुए आगे बढे। पुलिस ने इस पूरे घटना के बारे में जानकारी कोनी थाना पुलिस को दी। कोनी थाना पुलिस ने सड़क पर एक ट्रक अड़ाकर खड़ी कर दी। जिसके बाद पुलिस ने तीनों अफगानियों को गिरफ्तार कर लिया।

CGPSC 2023 परीक्षा के इंटरव्यू आज से शुरू, दो पाली में होगी परीक्षा

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर पुलिस विभाग में फेरबदल;  इन थाना के प्रभारियों का हुआ तबादला….देखिये पूरी लिस्ट
बिलासपुर पुलिस विभाग में फेरबदल; इन थाना के प्रभारियों का हुआ तबादला….देखिये पूरी लिस्ट
May 12, 2026
बिलासपुर। पुलिस विभाग में प्रशासनिक दृष्टिकोण से बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तीनों आरोपी वैईरुद्दीन, फयाजुद्दीनऔर नजीरा खोरे अफगानिस्तान और उज्बेकिस्तान के रहने वाले है.जो दिल्ली में रहते है। बताया जा रहा है कि पकड़ी गई महिला को इससे पहले भी नकली वीजा मामले में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

 

ये खबर भी पढ़ें…
नीट की परीक्षा रद्द: पेपर लीक के बाद NEET की परीक्षा रद्द, जल्द होगी नयी तारीखें घोषित, CBI जांच की चर्चा तेज
नीट की परीक्षा रद्द: पेपर लीक के बाद NEET की परीक्षा रद्द, जल्द होगी नयी तारीखें घोषित, CBI जांच की चर्चा तेज
May 12, 2026
नयी दिल्ली 12 मई 2026। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा मानी जाने वाली NEET UG 2026 परीक्षा रद्द कर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

 

Related Articles