छत्तीसगढ़ को मिला “वयोश्रेष्ठ सम्मान”, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू के हाथों छत्तीसगढ़ सम्मानित


छत्तीसगढ़ सरकार के समाज कल्याण विभाग को बुजुर्गों के लिए किए गए बेहतर कार्य के लिए आज वयोश्रेष्ठ सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया गया | यह पुरस्कार समाज कल्याण विभाग के अध्यक्ष रामशिला साहू ने उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के हाथों से ग्रहण किए | इस अवसर पर  उपराष्ट्रपति नायडू ने इस पुरस्कार के लिए छत्तीसगढ़ सरकार, समाज कल्याण विभाग और राज्य की जनता को बधाई दी।

बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में उप राष्ट्रपति  एम. वेंकैया नायडू ने छत्तीसगढ़ सरकार के समाज कल्याण विभाग को ‘वयोश्रेष्ठ सम्मान  प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह में उपराष्ट्रपति के हाथों प्रदेश की समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास मंत्री  रमशीला साहू ने छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से यह सम्मान ग्रहण किया।बता दें कि छत्तीसगढ़ को राज्य के बुजुर्गों (वरिष्ठ नागरिकों) के लिए विभिन्न प्रकार की कल्याण योजनाओं के सर्वश्रेष्ठ क्रियान्वयन के लिए केन्द्र सरकार की ओर से यह पुरस्कार दिया गया। समारोह मेें केन्द्रीय समाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री  थावरचंद गहलोत, राज्य मंत्री  कृष्णपाल तथा  रामदास आठवले और छत्तीसगढ़ सरकार के समाज कल्याण विभाग के विशेष सचिव  आर. प्रसन्ना उपस्थित थे।

समाज कल्याण मंत्री  रमशीला साहू ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ के बुजुर्गों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए और उन्हें केन्द्र तथा राज्य की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए लगातार हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। इसके साथ ही समाज कल्याण अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना और पुलिस मुख्यालय में बुजुर्गों की मदद के लिए संचालित सीनियर सिटीजन सेल के टोल फ्री नम्बर 1800-180-1253 और हेल्प लाइन नम्बर 0771-2511253 का भी उल्लेख किया।

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए हैं कि सरकारी अस्पतालों में बुजुर्गों के निःशुल्क इलाज के लिए उन्हें पीले रंग के कार्ड जारी किए जाएं, ताकि उनको कतार में खड़े होने की जरूरत न पड़े। वरिष्ठ नागरिकों के जीवन और संपत्ति की रक्षा हेतु राज्य सरकार द्वारा व्यापक कार्य योजना तैयार कर उस पर अमल किया जा रहा है। राज्य के समस्त थानों में वृद्धजनों के लिए थाना स्तर पर परिवार परामर्श और हेल्प-डेस्क की सुविधा दी जा रही है। जिला स्तरीय समिति द्वारा हर तीन माह में वृद्धजनों की सहायता के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की जाती है।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp