LIVE UPDATE

एडवाइजरी जारी: दीपावली त्यौहार में पटाखा दुकानों के संचालन को लेकर जारी की गई एडवाइजरी

जिले में संचालित समस्त स्थायी व अस्थायी पटाखा दुकानों में आग से बचाव एवं सावधानी के लिये नगर सेना अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं तथा एसडीआरएफ मुख्यालय नवा रायपुर द्वारा एडवाइजरी जारी किया गया है। जांच के दौरान इन तय किए गए नियमों का पालन नहीं करने पर छ.ग. अग्निशमन आपातकालीन सेवा अधिनियम 2018 व छत्तीसगढ़ एवं आपातकालीन नियमावली 2021 के तहत कार्यवाही किया जायेगा।

नगर सेना अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं तथा एसडीआरएफ मुख्यालय नवा रायपुर द्वारा जारी एडवाइजरी इस प्रकार हैं कि पटाखा दुकान किसी भी ज्वलनशील पदार्थ जैसे, कपडा, बांस, रस्सी, टेंट इत्यादि का न होकर अज्वलनशील सामग्री से बने टिन (शेड) द्वारा निर्मित होना चाहिए। पटाखा दुकान एक दूसरे से कम से कम तीन मीटर की दूरी (साईड) पर एवं एक दुसरे के सामने न बनाई जाएं।

ये खबर भी पढ़ें…
Bilaspur News; जमीन की देखरेख का था अधिकार, बेचने का नहीं… फिर भी 50 लाख लेकर कर डाला करोड़ों का सौदा
Bilaspur News; जमीन की देखरेख का था अधिकार, बेचने का नहीं… फिर भी 50 लाख लेकर कर डाला करोड़ों का सौदा
May 12, 2026
बिलासपुर, 12 मई 2026.  बिलासपुर में जमीन के नाम पर बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शहर के पॉश इलाके...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

CG NEWS: विधायकों और सांसदों की बढ़ी यात्रा भत्ता, अधिसूचना जारी

पटाखा दुकानों में प्रकाश व्यवस्था हेतु किसी भी प्रकार के तेल का लैंप, गैस लैंप एवं खुली बिजली बत्ती का प्रयोग प्रतिबंधित होना चाहिये। किसी भी पटाखा दुकान से 50 मीटर के अंदर आतिशबाजी प्रदर्शन प्रतिबंधित होना चाहिए। विद्युत तारों में ज्वाइंट खुला नहीं होना चाहिए एवं प्रत्येक मास्टर स्विच में फ्यूज या सर्किट ब्रेकर लगा होना चाहिए, जिससे शार्ट सर्किट की स्थिति में विद्युत प्रवाह स्वतः बन्द हो जाए।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-पर्यावरण संरक्षण मंडल की बड़ी कार्रवाई; 25 उद्योगों पर 79 लाख से ज्यादा जुर्माना, नियम उल्लंघन पर जीरो टॉलरेंस नीति
CG-पर्यावरण संरक्षण मंडल की बड़ी कार्रवाई; 25 उद्योगों पर 79 लाख से ज्यादा जुर्माना, नियम उल्लंघन पर जीरो टॉलरेंस नीति
May 12, 2026
रायपुर, 12 मई 2026/रायगढ़ जिले में वायु गुणवत्ता और पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दुकानो ट्रांसफार्मर के पास न हो और उनके ऊपर से हाई टेंशन पावर लाईन न गुजरती हो। प्रत्येक पटाखा दुकान में 05 किग्रा. क्षमता का डीसीपी अग्निशामक यंत्र होना चाहिए। इसकी मारक क्षमता 6 फिट की होती है। दुकानों के सामने कुछ अंतराल में 200 लीटर क्षमता के पानी के ड्रम की व्यवस्था बाल्टियों के साथ होनी चाहिए।

पटाखा सुपर हीरो के सामने बाइक व कार की पार्किंग पर प्रतिबंध होना चाहिए। अग्निशमन विभाग एवं एम्बुलेंस का फोन नम्बर, दुकान परिसर के कुछ स्थानों में लगाया जाए। अग्निशमन वाहन के मूवमेंट के लिए पर्याप्त स्थान होना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News; बोर्ड में रिजल्ट हो अच्छा, तो 9वीं में प्रवेश परीक्षा से दिया जाये एडमिशन, टीचर्स एसोसिएशन ने शिक्षा विभाग को दिया ज्ञापन
CG News; बोर्ड में रिजल्ट हो अच्छा, तो 9वीं में प्रवेश परीक्षा से दिया जाये एडमिशन, टीचर्स एसोसिएशन ने शिक्षा विभाग को दिया ज्ञापन
May 12, 2026
रायपुर 12 मई 2026। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने सचिव स्कूल शिक्षा विभाग व संचालक लोक शिक्षण...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles