LIVE UPDATE

दुखद: दो बच्चों के साथ महिला ने खाया जहर, चार साल के मासूम बेटे की मौत, बेटी और मां की हालत नाजुक

छतीसगढ़ के कोरबा जिले में एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ जहर का सेवन कर लिया है, जिनमें से चार साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई है,वही मां और बेटी के हालत नाजुक बताई जा रही है, वहीं पुलिस इस पूरे मामले की जाँच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक जिला कोरबा बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के बुंदेली गांव में मधु कश्यप ने किसी बात को लेकर अपने दो बच्चों के साथ जहर खा लिया है, महिला ने पहले अपने चार वर्षीय बेटे शिवम कश्यप, और सात वर्षीय बेटी शिवानी कश्यप को जहर खिलाई जिसके बाद खुद जहर खा ली, गांव वालों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद इलाज के लिए अस्पत्ताल भेजा।

ये खबर भी पढ़ें…
मंत्रीजी तक पहुंचाना है पैसा”…रेंजर के आरोप से वन विभाग में मचा हड़कंप, SDO का काला चिट्ठा DFO को पत्र में भेजा, SDO बोलते हैं…
मंत्रीजी तक पहुंचाना है पैसा”…रेंजर के आरोप से वन विभाग में मचा हड़कंप, SDO का काला चिट्ठा DFO को पत्र में भेजा, SDO बोलते हैं…
May 16, 2026
रायपुर, 16 मई 2026। नंदनवन पक्षी विहार में पदस्थ संयुक्त वनमंडलाधिकारी (एसडीओ) के खिलाफ गंभीर आरोप सामने आने के बाद...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं अस्पताल में इलाज के दौरान चार साल के मासूम शिवम की मौत हो गई, वही शिवानी और उसकी मां मधु कश्यप की हालत नाजुक बताई जा रही है। बांकीमोगरा थाना प्रभारी तेज यादव ने बताया कि घायलों के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. परिवार ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

CG विधानसभा उपचुनाव की तैयारियां शुरू : मुख्य चुनाव आयुक्त ने ली बैठक, आरओ, एआरओ, नोडल और तकनीकी अधिकारियों को दिए निर्देश

ये खबर भी पढ़ें…
CG-कांग्रेस विधायक के डॉक्टर बेटे की सेवा समाप्त; सोशल मीडिया पोस्ट के बाद सेवा समाप्ति का आदेश, कार्रवाई से गरमाई राजनीति
CG-कांग्रेस विधायक के डॉक्टर बेटे की सेवा समाप्त; सोशल मीडिया पोस्ट के बाद सेवा समाप्ति का आदेश, कार्रवाई से गरमाई राजनीति
May 16, 2026
रायपुर, 16 मई 2026। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा विधानसभा क्षेत्र में एक प्रशासनिक कार्रवाई ने राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जा रहा है कि घटना के वक्त महिला के पति घर पर नहीं था, वो काम से बाहर गया हुआ था, गांव वालों ने घटना की जानकारी उनके पति को दी।

ये खबर भी पढ़ें…
लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की प्रेरक मिसाल : CM विष्णुदेव साय ने लेमरू में मंजू बहन के स्टॉल पर चखा गुपचुप
लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की प्रेरक मिसाल : CM विष्णुदेव साय ने लेमरू में मंजू बहन के स्टॉल पर चखा गुपचुप
May 16, 2026
रायपुर, 16 मई 2026/ सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा जिले के लेमरू प्रवास के दौरान आत्मीयता, संघर्ष और आत्मनिर्भरता की एक प्रेरणादायक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles