LIVE UPDATE

सड़क परिवहन समीक्षा बैठक : छत्तीसगढ़ को केंद्रीय परिवहन मंत्री से 10,000 करोड़ की सौग़ात, राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के DPR को मिली मंजूरी

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज नई दिल्ली के भारतमंडपम में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में शामिल हुए। बैठक में छत्तीसगढ़ में चल रही राजमार्ग परियोजनाओं के निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई।

इस दौरान केन्द्रीय सड़क परिवहन राज्यमंत्री अजय टाम्टा और हर्ष मल्होत्रा भी मौजूद रहे। वहीं, छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव भी समीक्षा बैठक में शामिल हुए।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: SSP Rajnesh Singh ने 13 इंस्पेक्टर समेत कई पुलिसकर्मियों का तबादला, देखिये लिस्ट
बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: SSP Rajnesh Singh ने 13 इंस्पेक्टर समेत कई पुलिसकर्मियों का तबादला, देखिये लिस्ट
April 8, 2026
बिलासपुर। जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। बिलासपुरएसएसपी रजनेश सिंह ने एक आदेश जारी करते...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने छत्तीसगढ़ को 10,000 करोड़ रुपये की बड़ी सौग़ात दी है। इस राशि से राज्य में 4 नई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार की जाएगी। इन परियोजनाओं से राज्य में सड़क बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी और परिवहन की सुविधाएं बेहतर होंगी।

CG Police Transfer: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, TI, SI, समेत 38 पुलिसकर्मियों के तबादले, आदेश जारी, देखें सूची

ये खबर भी पढ़ें…
CG में 15 फोरलेन सड़कों का होगा निर्माण; कई जिलों में बनेंगी फोरलेन सड़कें, लोक निर्माण विभाग द्वारा 708 करोड़ स्वीकृत
CG में 15 फोरलेन सड़कों का होगा निर्माण; कई जिलों में बनेंगी फोरलेन सड़कें, लोक निर्माण विभाग द्वारा 708 करोड़ स्वीकृत
April 8, 2026
रायपुर. 8 अप्रैल 2026. प्रदेशवासियों को यातायात के लिए मजबूत और चौड़ी सड़कें उपलब्ध कराने लोक निर्माण विभाग ने 15...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने आज नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ बैठक के दौरान इन परियोजनाओं पर चर्चा की। बैठक में छत्तीसगढ़ में चल रही राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति और भविष्य की योजनाओं पर गहन मंथन हुआ। 4 नई परियोजनाओं के लिए DPR को केंद्र की स्वीकृति मिल चुकी है, जिससे जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस महत्वपूर्ण सौग़ात के लिए केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि इन परियोजनाओं से राज्य के आर्थिक और सामाजिक विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार सड़क निर्माण कार्यों को प्राथमिकता देकर सभी परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करेगी ।

ये खबर भी पढ़ें…
आई-गॉट में सभी विभागों को ऑन-बोर्ड होना जरूरी, सभी अधिकारी कर्मचारी अपने मोबाईल से ऑन-बोर्ड होंगे: मुख्य सचिव
आई-गॉट में सभी विभागों को ऑन-बोर्ड होना जरूरी, सभी अधिकारी कर्मचारी अपने मोबाईल से ऑन-बोर्ड होंगे: मुख्य सचिव
April 8, 2026
रायपुर, 08 अप्रैल 2026/ मुख्य सचिव  विकासशील ने राज्य शासन के सभी विभाग के प्रमुख अधिकारियों से कहा है कि...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles