LIVE UPDATE

लोहारीडीह हत्याकांड मामला : एडिशनल एसपी सस्पेंड, जेल में आरोपी की मौत के बाद की गई कार्रवाई, परिजनों को मिलेगा 10 लाख मुआवजा

कवर्धा के लोहरीडीह हत्याकांड मामले में जेल में बंद आरोपी की मौत हो जाने के बाद एडिश्नल एसपी विकास कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है,आईपीएस विकास कुमार इस पूरे मामले की जांच कर रहे थे, वही परिजनों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया है, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पीड़ित परिवार को 10 लाख की मुआवजा देने की घोषणा की है।

जानकारी के मुताबिक ग्राम लोहारीडीह निवासी प्रशांत साहू लोहराईडीह हत्याकांड मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था, बताया जा रहा है कि आरोपी को मिर्गी की बीमारी था, पुलिस इलाज के लिए आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया था, जिसके बाद फिर उनको जेल लाया गया जहां उनकी मौत हो गई, परिजनों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया है, परजिनों का कहना है कि पुलिस के मार से प्रशांत साहू की मौत हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में शुरू होगा सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान, अब हर पात्र तक पहुंचेगा सरकारी योजना का लाभ, CM साय ने दी जानकारी
छत्तीसगढ़ में शुरू होगा सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान, अब हर पात्र तक पहुंचेगा सरकारी योजना का लाभ, CM साय ने दी जानकारी
June 19, 2026
रायपुर, 19 जून 2026/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार सुशासन को जन-जन तक पहुंचाने और प्रत्येक पात्र परिवार को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रशांत साहू की मौत के बाद गांव में भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है, शव को पुलिस पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, वही पुलिस ने मृतक प्रशांत साहू के परिजनों को बीच अस्पताल बुलाया है, जहां उनकी मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

पुलिस ने लोहरीडीह हत्याकांड मामले 160 लोगो के खिलाफ अपराध दर्ज किया है, जिसमें से 69 लोगों को पुलिस ने जेल भेजा है, इनमें मृतक प्रशांत साहू की मां और भाई भी जेल में बंद है, बताया जा रहा है बुधवार को आरोपी की तबियत बिगड़ी और उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में टीआई सस्पेंड: SSP रजनेश सिंह की बड़ी कार्रवाई, सिरगिट्टी के तत्कालीन थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस सस्पेंड, जानें वजह
बिलासपुर में टीआई सस्पेंड: SSP रजनेश सिंह की बड़ी कार्रवाई, सिरगिट्टी के तत्कालीन थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस सस्पेंड, जानें वजह
June 19, 2026
बिलासपुर, 19 जून 2026 : छत्तीसगढ़ के न्यायधानी बिलासपुर में पुलिस महकमे से एक बड़ी खबर सामने आ रही है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया है, उनका कहना है प्रशांत साहू की मौत पुलिस के मारपीट से हुई है, वहीं नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने गृहमंत्री विजय शर्मा से इस्तीफे की मांग की है।

जेल में ब्नद आरोपी की मौत के बाद उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ग्राम लोहरीडीह पहुंचे जहां उन्होंने मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये की मुआवजा देने की घोषणा की है।

ये खबर भी पढ़ें…
ठेकेदार से एसी, टाइल्स, एलईडी टीवी और सोने-हीरे की अंगूठियां तक मंगाईं; इंजीनियर पर 1.68 करोड़ की रिश्वत का आरोप में गिरफ्तार, एफआईआर में कई बड़े खुलासे
ठेकेदार से एसी, टाइल्स, एलईडी टीवी और सोने-हीरे की अंगूठियां तक मंगाईं; इंजीनियर पर 1.68 करोड़ की रिश्वत का आरोप में गिरफ्तार, एफआईआर में कई बड़े खुलासे
June 19, 2026
रायपुर, 19 जून 2026. राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp