LIVE UPDATE

Paralympics 2024: भारत की झोली में एक और गोल्ड, हरविंदर सिंह ने रचा इतिहास, पैरालंपिक्स में ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने

पेरिस पैरालंपिक में बुधवार का दिन भारत के लिए दोहरी स्वर्णिम सफलता लेकर आया। हरियाणा के तीरंदाज हरविंदर सिंह ने पुरुषों की रिकर्व ओपन स्पर्धा के फाइनल में पोलैंड के लुकास सिजेक को एकतरफा मुकाबले में 6-0 से पराजित कर स्वर्ण पदक जीता, सातवें दिन भारत के खाते में कुल 4 मेडल आए, जिसमें 2 गोल्ड और 2 सिल्वर शामिल रहे।

चार मेडल के साथ भारत के खाते में कुल 24 मेडल शामिल हो गए. मेंस क्लब थ्रो एफ51 में भारतीय एथलीट्स धर्मबीर और प्रणव सूरमा ने क्रमश: गोल्ड और सिल्वर जीता. इसके अलावा आर्चरी के मेंस रिकर्व में हरविंदर सिंह ने गोल्ड और मेंस शॉटपुट एफ46 सचिन सरजेराव खिलारी ने सिल्वर पर कब्जा किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Raipur IPL Match Tickets: रायपुर में IPL का डबल धमाका, 10 और 13 मई को हाईवोल्टेज मुकाबले, टिकट बुकिंग 3 मई से शुरू
Raipur IPL Match Tickets: रायपुर में IPL का डबल धमाका, 10 और 13 मई को हाईवोल्टेज मुकाबले, टिकट बुकिंग 3 मई से शुरू
May 2, 2026
Raipur IPL Match Tickets: राजधानी रायपुर में आईपीएल के दो मैचों को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है। यहां 10 मई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानिए कौन है हरविंदर सिंह
हरियाणा में अजीत नगर के किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले हरविंदर जब 1.5 साल के थे तो उन्हें डेंगू हो गया था और इसके उपचार के लिए उन्हें इंजेक्शन लगाए गए थे. दुर्भाग्य से इन इंजेक्शन के कुप्रभावों से उनके पैरों की गतिशीलता चली गई. शुरूआती चुनौतियों के बावजूद वह तीरंदाजी में आ गए और 2017 पैरा तीरंदाजी विश्व चैम्पियनशिप में पदार्पण में सातवें स्थान पर रहे।

फिर 2018 जकार्ता एशियाई पैरा खेलों में स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहे और कोविड-19 महामारी के कारण लगे लॉकडाउन में उनके पिता ने अपने खेत को तीरंदाजी रेंज में बदल दिया ताकि वह ट्रेनिंग कर सकें. हरविंदर ने तीन साल पहले तोक्यो पैरालंपिक में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया क्योंकि यह भारत का पहला तीरंदाजी पदक था. तीरंदाजी में सफलता के साथ वह इकोनॉमिक्स में पीएचडी की डिग्री भी ले रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
RCB-KKR मैच का क्रेज फीका; रायपुर में जाना चाहते हैं देखने तो अब भी खरीद सकते हैं टिकट, हजारों टिकट अब भी खाली
RCB-KKR मैच का क्रेज फीका; रायपुर में जाना चाहते हैं देखने तो अब भी खरीद सकते हैं टिकट, हजारों टिकट अब भी खाली
May 13, 2026
रायपुर, 13 मई 2026. Shaheed Veer Narayan Singh International Cricket Stadium में बुधवार को होने वाले आईपीएल मुकाबले में Royal...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles