छत्तीसगढ़ खबरें

दाल में थी मरी हुई छिपकली, मध्यान्ह भोजन खाने 23 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती


गरियाबंद जिले से बड़ी खबर आ रही है, जहां खाने में छिपकली गिरी मध्यान्ह भोजन खाने से 23 बच्चे बीमार हो गए है, बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, बच्चों का इलाज अभी जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार गरियाबंद जिले के मैनपुर स्थित पीपल खुंटा मिडिल स्कूल में दोपहर को सभी बच्चे मध्यान्ह भोजन करने बैठे थे, इसी दौरान दाल में मरी हुई छिपकली मिली, जिसके बाद भोजन खाने से बच्चों को तत्काल रोका गया, लेकिन इसमें से कुछ बच्चे भोजन खा चुके थे, जिसके बाद उनकी तबियत बिगड़नी शुरू हो गई, जिसके बाद प्रधान पाठक संतोष जगत ने बच्चों के परिजनों को इस बात की सूचना दी, प्रधान पाठक ने बच्चों की स्थिति को देखते हुए तत्काल 108 एंबुलेंस को बुलाया, जिसके बाद शाम साढ़े 4 बजे सभी 30 बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमलीपदर में भर्ती कराया गया।

CG NEWS: प्रदेश में बहुत जल्द शुरू होगा लिवर और किडनी ट्रांसप्लांट, अस्पतालों में बढ़ेंगी नई सेवाएं

बताया जा रहा है कि सभी बच्चों का इलाज चल रहा है, और सभी बच्चे अभी खतरे से बाहर है, वही इस मामले को लेकर ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर महेश पटेल ने कहा कि बच्चों का बेहतर इलाज की जाएगी, और इस मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp