LIVE UPDATE

वनरक्षक भर्ती: इस दिन होगी वन रक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा

रायपुर। कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख छत्तीसगढ़ के अंतर्गत वन रक्षक पदों पर भर्ती हेतु लिखित परीक्षा 22 सितम्बर को आयोजित की जायेगी। व्यापंम के अधिकारियों ने बताया कि विभागीय शारीरिक दक्षता परीक्षण उपरांत पात्र अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र के लिए छत्तीसगढ़ व्यापम बेबसाइट के लिंक में जाकर पंजीयन करना आवश्यक होगा तथा परीक्षा जिला का चयन करना अनिवार्य होगा।

व्यापंम पंजीयन नंबर व परीक्षा जिला के चयन के आधार पर ही लिखित परीक्षा हेतु अभ्यर्थी को प्रवेश जारी किया जायेगा, जिस अभ्यर्थी द्वारा छत्तीसगढ़ व्यापम के वेबसाइट में पंजीयन नहीं किया जायेगा उन्हें कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार लिखित परीक्षा से वंचित माना जायेगा व जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी अभ्यर्थी के स्वयं की होगी तथा इस संबंध में कोई पत्रचार स्वीकार नहीं होंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
इबोला वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: रायपुर एयरपोर्ट पर बढ़ेगी निगरानी, नोडल अधिकारी तैनात करने के निर्देश
इबोला वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: रायपुर एयरपोर्ट पर बढ़ेगी निगरानी, नोडल अधिकारी तैनात करने के निर्देश
May 25, 2026
रायपुर, 25 मई 2026। अफ्रीकी देशों में तेजी से फैल रहे इबोला वायरस संक्रमण को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग सतर्क...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

CG Train Cancelled List: रेल यात्रियों की बढ़ी परेशानी, रेलवे ने फिर 11 ट्रेनें की रद्द, देखें लिस्ट

अभ्यर्थी द्वारा पूर्व में जमा किए गए ऑनलाईन आवेदन पत्र में किसी भी तरह का सुधार या संशोधन किए जाने की अनुमति नही होगी। व्यापंम वेबसाइट पर पंजीयन व परीक्षा जिला चयन की अंतिम तिथि 08 सितम्बर 2024 रविवार रात्रि 11.59 बजे तक निर्धारित की गई है। व्यापम की वेबसाइट पर 16 सितम्बर को प्रवेश पत्र जारी कर दी जायेगी। परीक्षा के लिए रायपुर व बिलासपुर में केन्द्र बनाये गए हैं। अधिक जानकारी के लिए व्यापम की वेबसाइट
https://vyapam.cgstate.gov.in पर अवलोकन किया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में ACB की बड़ी कार्रवाई: 15 हजार रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, दलालों की भूमिका की भी होगी जांच
छत्तीसगढ़ में ACB की बड़ी कार्रवाई: 15 हजार रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, दलालों की भूमिका की भी होगी जांच
May 25, 2026
बेमेतरा 25 मई 2026। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles