LIVE UPDATE

Paris Olympics 2024: आज पेरिस ओलंपिक में भारत का पहला दिन : जानें किन खेलों में हिस्सा ले रहे इंडियन एथलीट्स,

खेलों के महाकुंभ पेरिस ओलंपिक 2024 की शुरुआत आज 25 जुलाई 2024 से हो गई है। भारत तीरंदाजी से शुरुआत करेगा. हालांकि भारत को अब तक तीरंदाजी में कोई मेडल नहीं मिला है। इस खेल में भारत के 117 एथलीट 16 खेलों में भाग लेने वाले हैं।

बता दें कि भारतीय खिलाड़ी कुल 16 खेलों में हिस्सा लेते नज़र आएंगे. इन खेलों में- तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, घुड़सवारी, गोल्फ, हॉकी, जूडो, रोइंग, नौकायन, निशानेबाजी, तैराकी, टेबल टेनिस और टेनिस शामिल है।

ये खबर भी पढ़ें…
IPL 2026 में आज डबल धमाका: दिल्ली-पंजाब और राजस्थान-हैदराबाद के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबले
IPL 2026 में आज डबल धमाका: दिल्ली-पंजाब और राजस्थान-हैदराबाद के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबले
April 25, 2026
IPL 2026 में आज 25 अप्रैल को डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे, जिससे क्रिकेट फैंस के लिए दिन बेहद रोमांचक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पहले दिन तीरंदाजी में भारत का शेड्यूल
महिला: दोपहर में 1pm बजे से वूमेंस इंडिविजुअल रैंकिंग राउंड होगा. महिलाओं में दीपिका कुमारी, अंकिता भक्त और भजन कौर हिस्सा ले रही हैं,
पुरुष: फिर शाम को 5:45pm बजे मेंस इंडिविजुअल रैंकिंग राउंड होगा. पुरुषों में बी. धीरज, तरूणदीप राय और प्रवीण जाधव हिस्सा ले रहे हैं।

कहां देखें लाइव
पहले दिन होने वाले तीरंदाजी के खेल को भारत में वायकॉम 18 के स्पोर्ट्स18 और डीडी स्पोर्ट्स 1.0 के ज़रिए टीवी पर लाइव प्रसारित किया जाएगा. इसके अलावा जियोसिनेमा के ज़रिए इसकी लाइव स्ट्रीमिंग होगी, जिसे आप बिल्कुल ‘फ्री’ में देख सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Raipur IPL Match Tickets: रायपुर में IPL का डबल धमाका, 10 और 13 मई को हाईवोल्टेज मुकाबले, टिकट बुकिंग 3 मई से शुरू
Raipur IPL Match Tickets: रायपुर में IPL का डबल धमाका, 10 और 13 मई को हाईवोल्टेज मुकाबले, टिकट बुकिंग 3 मई से शुरू
May 2, 2026
Raipur IPL Match Tickets: राजधानी रायपुर में आईपीएल के दो मैचों को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है। यहां 10 मई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि 2012 में लंदन में हुए ओलंपिक के बाद यह पहला मौका होगा जब भारत तीरंदाजी की सभी 5 स्पर्धाओं में हिस्सा लेगा. इन 5 स्पर्धाओं में भारत के कुल 6 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जिसमें 3 पुरुष और 3 महिलाएं होंगी।

टोक्यो ओलंपिक का रिकॉर्ड तोड़ना चाहेगा भारत
गौरतलब है कि इससे पहले 2020 का ओलंपिक टोक्यो में खेला गया था. टोक्यो ओंलपिक में भारत ने कुल 7 मेडल जीते थे. टोक्यो में भारत ने एक ओलंपिक में सबसे ज़्यादा मेडल जीतने का रिकॉर्ड कायम किया था. 7 में 1 गोल्ड, 2 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल शामिल थे. टोक्यो ओलंपिक में भारत को गोल्ड मेडल स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने दिलवाया था. इस बार भारतीय दल टोक्यो ओलंपिक से आगे निकलकर नया रिकॉर्ड कायम करना चाहेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
RCB-KKR मैच का क्रेज फीका; रायपुर में जाना चाहते हैं देखने तो अब भी खरीद सकते हैं टिकट, हजारों टिकट अब भी खाली
RCB-KKR मैच का क्रेज फीका; रायपुर में जाना चाहते हैं देखने तो अब भी खरीद सकते हैं टिकट, हजारों टिकट अब भी खाली
May 13, 2026
रायपुर, 13 मई 2026. Shaheed Veer Narayan Singh International Cricket Stadium में बुधवार को होने वाले आईपीएल मुकाबले में Royal...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

27 जुलाई, शनिवार

बैडमिंटन: (दोपहर 12 बजे से)
मेंस सिंगल ग्रुप स्टेज (एच एस प्रानॉय, लक्ष्मण सेन),
वुमेंस सिंगल ग्रुप स्टेज (पी वी सिंधु)
मेंस डब्लस ग्रुप ग्रुप स्टेज (सत्विकसैराज रैंकर्डी और चिराग शेट्टी)
वुमेंस डबल्स ग्रुप स्टेज (तनीषा क्रास्टो और अश्विनी पोंनप्पा) दोपहर 12 बजे

रोइंग: मेंस के सिंगल स्कल्स हीट (बलराज पंवार) , दोपहर 12:30 बजे सेशूटिंग: 10 मीटर एयर राइफल मिक्सड टीम क्वालिफिकेशन (संदीप सिंह, अर्जुन बाबुता, एलावेनल वलारिवन, रमिता जिंदल) , दोपहर 12:30 बजे

शूटिंग : 10 मीटर एयर पिस्टल मेंस क्वालिफिकेशन (सरबजोत सिंह, अर्जुन चीमा) दोपहर 2:00 बजे

Related Articles