LIVE UPDATE

गर्भनिरोधक गोलियां ज्यादा सेवन करने से खतरा, कैंसर जैसे कई गंभीर बीमारी की संभावना

आजकल अनचाहे गर्भ से निजात पाने के लिए महिलाएं और कम उम्र की लड़कियां भी गर्भनिरोधक गोलियों का सहारा ले रही हैं, लंबे समय तक इन गोलियों का इस्तेमाल खतरनाक भी हो सकता है, इन पिल्स का सेवन करने से अनचाही प्रेग्नेंसी से बचने में तो मदद मिलती है, लेकिन अधिक इसका सेवन करने से इनफर्टिलिटी समेत कई गंभीर परेशानियों का खतरा रहता है। ऐसा कहा जाता है कि गर्भनिरोधक गोलियों का ज्यादा सेवन आपको कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का मरीज बना देता है।

गर्भ निरोधक गोलियों के साइड इफेक्ट्स

ये खबर भी पढ़ें…
UPI से पैसा गलत खाते में चला गया? घबराने की नहीं जरूरत, इस प्रक्रिया से मिल सकता है रिफंड
UPI से पैसा गलत खाते में चला गया? घबराने की नहीं जरूरत, इस प्रक्रिया से मिल सकता है रिफंड
February 7, 2026
नई दिल्ली। डिजिटल भुगतान के दौर में UPI लोगों की पहली पसंद बन चुका है, लेकिन कई बार जल्दबाजी या...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सिर दर्द और चक्कर आना
गर्भनिरोधक गोलियां का अधिक सेवन करने पर कुछ महिलाओं को सिरदर्द और चक्‍कर आने की शिकायत भी होती है, लेकिन धीरे-धीरे यह ठीक भी हो जाती है, इसके साथ ही कई तरह की मानसिक प्रॉब्लम आना शुरू हो जाता है,

कैंसर का खतरा
गर्भ निरोधक गोलियां लेने से गर्भाशय, स्तन और लिवर कैंसर का खतरा काफी ज्यादा बढ़ सकता है, इसलिए कभी भी बिना डॉक्टर की सलाह के इन गोलियों का सेवन नहीं करना चाहिए. ये खतरनाक हो सकती हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
Dhurandhar 2 Trailer: हौसला, ईंधन, बदला…पहले पार्ट से भी ज्यादा खतरनाक है ‘धुरंधर-2’, रूह कंपा देंगे कई सीन्स
Dhurandhar 2 Trailer: हौसला, ईंधन, बदला…पहले पार्ट से भी ज्यादा खतरनाक है ‘धुरंधर-2’, रूह कंपा देंगे कई सीन्स
March 7, 2026
Dhurandhar 2 Trailer Out: धुरंधर फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है. फिल्म ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर आज 7...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

योनि संक्रमण
महिलाओं की योनि में खुजली, लालिमा और खमीर संक्रमण जैसी समस्या होने लगते है। अगर आप चीनी या शराब का सेवन ज्यादा करते हैं, तो यह भी आपके लिए जोखिम हो सकता है।

हार्ट डिजीज
कुछ अध्ययनों से पाया गया है कि गर्भ निरोधक गोलियां दिल की सेहत के लिए ठीक नहीं हैं. इनसे हार्ट की कई बीमारियां हो सकती हैं. ब्लड प्रेशर तक बढ़ सकता है. कई बार तो स्थिति जानलेवा भी हो सकती है.

ये खबर भी पढ़ें…
दबंग आईपीएस का रोमांटिक अंदाज! IPS अंशिका को गोद में उठाकर डांस…सगाई हुई, रिंग पहनाकर गले लगाया; चल प्यार करेगी…गाने पर जमकर नाचे…Video Viral
दबंग आईपीएस का रोमांटिक अंदाज! IPS अंशिका को गोद में उठाकर डांस…सगाई हुई, रिंग पहनाकर गले लगाया; चल प्यार करेगी…गाने पर जमकर नाचे…Video Viral
March 28, 2026
IPS KK Bishnoi-Anshika Verma wedding: यूपी की चर्चित आईपीएस जोड़ी संभल के आईपीएस केके बिश्नोई (KK Bishnoi) और बरेली की एसपी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

खून का थक्के
गर्भ निरोधक गोलियां खून में थक्के बना सकती हैं. इन गोलियों में पाया जाने वाला एस्ट्रोजन ब्लड क्लॉटिंग को बढ़ा सकता है. अगर कोई महिला इनका सेवन लंबे समय तक करती है तो दिक्कतें बढ़ सकती हैं. स्मोकिंग करने वाली महिलाओं में इसका खतरा ज्यादा होता है.

मोटापा और पीरियड्स में समस्या
कुछ महिलाएं ऐसी होती हैं, जिनमें इन गोलियों को लेने से वजन और मोटापा बढ़ जाता है. कई बार तो पीरियड्स में भी दिक्कतें आने लगती हैं. इसकी वजह से ज्यादा ब्लीडिंग हो सकती है. पीरियड्स की टाइमिंग भी बदल सकती है.

मेंटल प्रॉब्लम्स
गर्भ निरोधक गोलियां शारीरिक ही नहीं मानसिक समस्याएं भी पैदा कर सकती हैं. इनकी वजह से कुछ महिलाओं में मूड स्विंग जैसी समस्या देखने को मिल सकती है, जो लंबे समय में कई समस्याओं को पैदा कर सकती हैं.

 

Related Articles