LIVE UPDATE

कांग्रेस प्रवक्ता शैलेश ने मंत्री अमर पर लगाए चुनावी जुमलेबाजी का आरोप!….बोले – मंत्री को चुनाव के समय याद आते हैं निवेशक….शैलेश ने शहर विकास को लेकर मंत्री से पूछे 13 सवाल, देखिये क्या है सवाल

अपने शहर की योजनाएं संभाल नही पा रहे है और विदेशी निवेशको से जनता क्या उम्मीद रखे : शैलेश

चुनावी साल में नेता एक-दूसरे पर आक्रामकता से बयानबाजी करते दिखाई दे रहे हैं | कांग्रेस प्रवक्ता शैलेश पांडेय ने एकबार फिर मंत्री अमर अग्रवाल को शहर विकास के मुद्दे पर कटघरे में खड़े करते हुए 13 सवाल दागे हैं | शैलेष ने कहा कि प्रदेश के उद्योग और आबकारी और नगरीय निकाय मंत्री अमर अग्रवाल रोमानिया के राजदूत से निवेश की चर्चा किए है और विदेशी उद्योगों को आकर्षित करने की बाते भी किए है । कांग्रेस पार्टी विकास का हमेशा समर्थन करती है लेकिन पिछले 15 सालों में प्रदेश में क्या विकास हुआ है सिर्फ विकास का झांसा ही दिया गया है और जनता को गुमराह किया गया है। मंत्री अमर अग्रवाल जी कृपया बताएं।
सवाल –
– बिलासपुर में आपने और आप की सरकार ने क्या क्या विकास किया है ?

–  पिछले 10 सालों से सीवरेज योजना क्यो पूर्ण नही हुई।इससे कितने लोगों की जाने गयी है। सरकंडा में सीवरेज क्यो बंद किया गया।इसमे जनता का कितना पैसा बर्बाद किया गया और कितना भ्रस्टाचार किया गया। योजना की राशी क्यो बढ़ाई गई ?

ये खबर भी पढ़ें…
‘हनीमून-प्रीवेडिंग शूट हो रहा…’, इटली में ‘मेलोडी मोमेंट’ पर कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष दीपक बैज का विवादित बयान! छत्तीसगढ़ में मचा सियासी तूफान
‘हनीमून-प्रीवेडिंग शूट हो रहा…’, इटली में ‘मेलोडी मोमेंट’ पर कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष दीपक बैज का विवादित बयान! छत्तीसगढ़ में मचा सियासी तूफान
May 21, 2026
Melody Moment Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पांच देशों की विदेश यात्रा के अंतिम चरण में मंगलवार देर रात इटली की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

– ट्रीट मेन्ट प्लांट क्यो खराब पड़ा है उसको क्यो बनाया गया था और उसकी उपयोगिता क्या थी। कितना पैसा जनता का लगा ?

– अमृत मिशन योजना का कार्य क्यो बंद किया गया और उसमें कितने करोड़ की खरीदी किया गया?

ये खबर भी पढ़ें…
CG-भाजपा का बड़ा जनसंपर्क अभियान अगले महीने से शुरू; घर-घर पहुंचेंगे CM साय, मंत्री-विधायक, बताएंगे सरकार की उपलब्धियां
CG-भाजपा का बड़ा जनसंपर्क अभियान अगले महीने से शुरू; घर-घर पहुंचेंगे CM साय, मंत्री-विधायक, बताएंगे सरकार की उपलब्धियां
May 22, 2026
रायपुर, 22 मई 2026। केंद्र में एनडीए सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

– अरपा विकास प्राधिकरण में आज तक एक ईंट भी क्यो नही रखी गयी । इसमे निवेशक क्यो नही मिले। उसमे बंधक भूमि किस लिए मुक्त नही की गई। इसमे कितने हज़ार लोग प्रभावित और परेशान है?

– नसबंदी कांड में मृतक महिलाओ के घर वालो के लिए आपने क्या किया। दोषियों को क्या हुआ और उनको क्या सज़ा मिली ?

ये खबर भी पढ़ें…
CG-भाजपा नेत्री से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप; कारोबारी ने निवेश के नाम पर नजदीकियां बढ़ाई, फिर 2.5 करोड़ ठगे, अब FIR दर्ज
CG-भाजपा नेत्री से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप; कारोबारी ने निवेश के नाम पर नजदीकियां बढ़ाई, फिर 2.5 करोड़ ठगे, अब FIR दर्ज
May 22, 2026
बिलासपुर, 22 मई 2026। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से भाजपा से जुड़ी एक महिला के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

– बिलासपुर से रायपुर मार्ग 15 सालो में क्यो नही बनाया गया क्या आम जनता की तकलीफे आपकी नजर नही आई। कब तक बनेगा यह मार्ग मंत्री जी?

– शहर के कितने बेरोजगार लोगो को आपने नॉकरी दिलवाई और कितने उद्योग आप बिलासपुर में स्थापित किये है 15 सालो में ?

– शहर में गंदे पानी के कारण कितने लोग पीलिया डायरिया और डेंगू से मृतक हो गए। आपके विभाग का प्रबंधन और आपदा प्रबंधन क्यो नही शहर को व्यवस्तिथ रख पाता है?

– भदौरा कांड में अब तक दोषी लोग क्यो नही पकड़े गए है और कितने वर्षों तक वो आज़ाद घूमेंगे?

– तिफरा फ्लाई ओवर क्यो सकरा बनाया गया आपकी दूर दृस्टिता को क्या हो गया था या फिर भ्रस्टाचार के कारण सही नही बनाया गया था?

– शहर के मास्टर प्लान में इतना विलंभ क्यो हुआ था तब आपको शहर के विकास की याद क्यो नही आई?

– साफ सफाई में पुरुस्कार तो मिल गया लेकिन बारिश में पानी शहर में क्यो भर जाता है आपका विकास यहां क्यो नही ध्यान देता है?

इन सवालों के साथ शैलेश ने कहा कि मंत्री जी शहर का विकास आप सही तरीके से नहीं कर पाए । जनता को मूलभूत सुविधाए आप 15 वर्षो में नही दे पाए?  यह आपकी पूर्ण नाकामी थी और अब चुनाव के समय जनता को झांसा देने की कोशिश न करे, इन सवालों का जवाब जरूर दें |

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *