LIVE UPDATE

विधानसभा में जोरदार हंगामा….कांग्रेस ने महंगाई, डेंगू से मौत समेत कई मुद्दों सरकार को घेरा, सदन की कार्रवाही 10 मिनट के लिए स्थगित

छत्तीसगढ़ विधानसभा के विशेष सत्र के दूसरे दिन मुख्यमंत्री रमन सिंह ने 24 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया। अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान सदन में कांग्रेस ने जमकर शोर मचाया । कांग्रेस के मोहन मरकाम ने विशेष सत्र बुलाए जाने पर सवाल खड़ा किया । कांग्रेस ने किसानों को बोनस देने के सरकार की घोषणा को राजनीति से प्रेरित बताया। कांग्रेस ने कई आरोप लगाते हुए सत्ता पक्ष पर जमकर निशाना साधा । कांग्रेस के हंगामा को देखते हुए सभा को 10 मिनट के लिए स्थगित कर दिया गया है |

बता दें कि अनुपूरक बजट के साथ ही तीन और भी विधेयक आज सदन में पेश किये गए | प्रेमप्रकाश पांडेय ने विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक, रमन सिंह ने कराधान संशोधन विधेयक, अमर अग्रवाल ने जीएसटी संशोधन विधेयक पेश किया ।  कांग्रेस अनुपूरक बजट का विरोध कर रही है । अनुपूरक बजट पर चर्चा शुरू हो चुकी है इस दौरान मंत्री अजय चंद्राकर और राजेश मूणत ने मोहन मरकाम से पूछा कि आप बोनस का विरोध कर रहे हैं क्या? आप बोनस लेंगे या नहीं । जिसके जवाब में मरकाम ने कहा हम 5 साल का बोनस मांग रहे हैं । 1350 किसानों ने आत्महत्या की तब सरकार को बोनस की याद क्यों नहीं आई । विधानसभा में आज सुबह से ही हंगामा के आसार दिखाई पद रही है |

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर नगर निगम उपचुनाव: कांग्रेस ने शेख मोहम्मद आजम पर जताया भरोसा, जारी की प्रत्याशियों की सूची
बिलासपुर नगर निगम उपचुनाव: कांग्रेस ने शेख मोहम्मद आजम पर जताया भरोसा, जारी की प्रत्याशियों की सूची
May 16, 2026
बिलासपुर। नगरीय निकाय उपचुनाव 2026 को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपने अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस दौरान मुख्यमंत्री रमन सिंह ने CAG की रिपोर्ट सदन में रखी। कांग्रेस नेता मोहन मरकाम ने महंगाई और डेंगू का मुद्दा उठाते हुए स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा कराने की मांग की। तो इस पर अजय चंद्राकर ने सफाई देते हुए कहा है कि महंगाई का मुद्दा केंद्र का है। अजय चंद्राकर ने कहा राज्य के अहम मुद्दे पर सदन में चर्चा होनी चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें…
‘हनीमून-प्रीवेडिंग शूट हो रहा…’, इटली में ‘मेलोडी मोमेंट’ पर कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष दीपक बैज का विवादित बयान! छत्तीसगढ़ में मचा सियासी तूफान
‘हनीमून-प्रीवेडिंग शूट हो रहा…’, इटली में ‘मेलोडी मोमेंट’ पर कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष दीपक बैज का विवादित बयान! छत्तीसगढ़ में मचा सियासी तूफान
May 21, 2026
Melody Moment Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पांच देशों की विदेश यात्रा के अंतिम चरण में मंगलवार देर रात इटली की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *