LIVE UPDATE

RBI New Rule 2024 : 1 जुलाई से लागू होंगे RBI के नए नियम, बदल जाएगा क्रेडिट कार्ड से बिल पेमेंट का तरीका, ये होंगे बदलाव

RBI New Rule 2024 . अगर आप क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल बिल पेमेंट के लिए करते हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है. दरअसल, जून का महीना खत्म होने में महज कुछ ही दिन बचे हैं इसके बाद जुलाई का महीना शुरू हो जाएगा. जुलाई का महीना शुरू होते ही क्रेडिट कार्ड से बिल पेमेंट करने वाले लोगों के लिए बड़े अपडेट आ रहे हैं. 1 जुलाई से क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट को लेकर RBI के कुछ नियम लागू होने वाले हैं जिनका सीधा असर उन लोगों पर पड़ेगा जो क्रेडिट कार्ड के जरिए बिल पेमेंट का इस्तेमाल करते हैं.

RBI New Rule 2024 . इसका मकसद पेमेंट के प्रोसेस को सुव्यवस्थित करना और इसकी सुरक्षा बढ़ाना है. कुछ प्लेटफॉर्म के जरिये क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट में मुश्किल हो सकती है. इनमें क्रेड, फोनपे, बिलडेस्क जैसे कुछ प्रमुख फिनटेक शामिल हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
CG Vyapam PAT PVPT 2026 : कृषि और वेटरिनरी में करियर का सुनहरा मौका, आवेदन शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया
CG Vyapam PAT PVPT 2026 : कृषि और वेटरिनरी में करियर का सुनहरा मौका, आवेदन शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया
April 4, 2026
CG Vyapam PAT PVPT 2026 :छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chhattisgarh Professional Examination Board ने CG PAT...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

RBI के नियम होंगे लागू

दरअसल रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने निर्देश दिए हैं कि 30 जून के बाद सभी क्रेडिट कार्ड पेमेंट भारत बिल पेमेंट सिस्टम के जरिए से प्रोसेस की जानी चाहिए. रिपोर्ट के मुताबिक, अभी तक एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक ने बीबीपीएस एक्टिवेट नहीं किया है. वहीं इन बैंकों ने अभी तक निर्देशों का पालन भी नहीं किया है. अभी तक सिर्फ 8 बैंकों ने ही बीबीपीएस पर बिल पेमेंट एक्टिव किया है.

क्या है BBPS?

भारत बिल पेमेंट सिस्टम बिल पेमेंट का इंटीग्रेटेड सिस्टम है, जो ग्राहकों को ऑनलाइन बिल पेमेंट सर्विस देती है. यह बिल पेमेंट के लिए एक इंटरऑपरेबल प्लेटफॉर्म है. यह सिस्टम नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी एनपीसीआई के अंतर्गत काम करता है. UPI और RuPay की तरह BBPS को भी नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने बनाया है. भारत बिल-पे एक इंटरफेस है, जो क्रेड, फोनपे, बिलडेस्क, भीम, पेटीएम, मोबिक्विक जैसे ऐप पर मौजूद है. इसके जरिए एक ही प्लेटफॉर्म पर सारे बिल का पेमेंट किया जा सकता है.

ये खबर भी पढ़ें…
CBSE 10th Result 2026 Declared; CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 जारी, cbse.gov.in इस वेबसाइट से करे चेक
CBSE 10th Result 2026 Declared; CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 जारी, cbse.gov.in इस वेबसाइट से करे चेक
April 15, 2026
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE ने आज 15 अप्रैल, बुधवार को 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अभी तक 26 बैंकों ने इसे इनेबल नहीं किया है. पेमेंट इंडस्ट्री ने 90 दिन तक समय-सीमा बढ़ने की मांग की है. पेमेंट्स काउंसिल ऑफ इंडिया ने इस मामले में RBI के पास याचिका दायर की है. हालांकि, अभी तक रेगुलेटर ने इसपर कोई भी फैसला नहीं किया है.

ये खबर भी पढ़ें…
NEET UG 2026; रायपुर के 26 सेंटर पर होगी NEET UG की परीक्षा; नकल रोकने के लिए CCTV से होगी निगरानी, जैमर का सहारा
NEET UG 2026; रायपुर के 26 सेंटर पर होगी NEET UG की परीक्षा; नकल रोकने के लिए CCTV से होगी निगरानी, जैमर का सहारा
May 2, 2026
NEET UG 2026: NEET UG की परीक्षा रविवार (3 मई) को आयोजित की जाएगी. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के 26 केंद्रों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles