LIVE UPDATE
Trending

Amrita Pandey Death Update: सुसाइड नहीं मर्डर था…एक्ट्रेस की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा…जाँच में जुटी पुलिस

Amrita Pandey Death Update: भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय (Amrita Pandey Death) की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ चुकी है। रिपोर्ट में एक्ट्रेस की मौत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्ट्रैंग्युलेशन (गला दबाना) निकलकर आई है, जिससे अमृता पांडेय की मौत पर कई तरह के सवाल उठने शुरू हो गए हैं। हालांकि एफएसएल टीम की जांच में मौत की वजह आत्महत्या निकली है। बता दें कि पिछले हफ्ते ही एक्ट्रेस की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर सामने आई थी, जिसने पूरी फिल्म इंडस्ट्री में हड़कंप मचा दिया था।

फंदे से लटका मिला था शव

बता दें कि अमृता पांडेय की डेड बॉडी भागलपुर के आदमपुर जहाज घाट स्थित एक अपार्टमेंट में एक फंदे से लटकी मिली थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की तो पहली नजर में इसे आत्महत्या माना गया। हालांकि अगले दिन एक्ट्रेस के पति चंद्रमणि भागलपुर पहुंचे जिसके बाद अमृता पांडेय के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। वहीं पति और परिवार ने एक्ट्रेस की मौत की वजह आत्महत्या बताई। हालांकि अब रिपोर्ट में कुछ और ही बात सामने निकल कर आ रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
UPI से पैसा गलत खाते में चला गया? घबराने की नहीं जरूरत, इस प्रक्रिया से मिल सकता है रिफंड
UPI से पैसा गलत खाते में चला गया? घबराने की नहीं जरूरत, इस प्रक्रिया से मिल सकता है रिफंड
February 7, 2026
नई दिल्ली। डिजिटल भुगतान के दौर में UPI लोगों की पहली पसंद बन चुका है, लेकिन कई बार जल्दबाजी या...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दोनों रिपोर्ट में मौत की वजह अलग

ये खबर भी पढ़ें…
Dhurandhar 2 Trailer: हौसला, ईंधन, बदला…पहले पार्ट से भी ज्यादा खतरनाक है ‘धुरंधर-2’, रूह कंपा देंगे कई सीन्स
Dhurandhar 2 Trailer: हौसला, ईंधन, बदला…पहले पार्ट से भी ज्यादा खतरनाक है ‘धुरंधर-2’, रूह कंपा देंगे कई सीन्स
March 7, 2026
Dhurandhar 2 Trailer Out: धुरंधर फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है. फिल्म ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर आज 7...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दरअसल, जब अमृता पांडेय की मौत की जांच करने के लिए एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंची थी तो उसने प्रारंभिक जांच में मरने की वजह आत्महत्या बताई थी। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटने की बात सामने आ रही है। चूंकि दोनों रिपोर्ट अलग-अलग है। इसलिए पुलिस ने पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर से दोबारा जांच करने की मांग की है।

ये खबर भी पढ़ें…
दबंग आईपीएस का रोमांटिक अंदाज! IPS अंशिका को गोद में उठाकर डांस…सगाई हुई, रिंग पहनाकर गले लगाया; चल प्यार करेगी…गाने पर जमकर नाचे…Video Viral
दबंग आईपीएस का रोमांटिक अंदाज! IPS अंशिका को गोद में उठाकर डांस…सगाई हुई, रिंग पहनाकर गले लगाया; चल प्यार करेगी…गाने पर जमकर नाचे…Video Viral
March 28, 2026
IPS KK Bishnoi-Anshika Verma wedding: यूपी की चर्चित आईपीएस जोड़ी संभल के आईपीएस केके बिश्नोई (KK Bishnoi) और बरेली की एसपी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

परिवार ने कही ये बात

उधर, एक्ट्रेस के पति चंद्रमणि का कहना है कि उनकी पत्नी पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चंद्रमणि ने पुलिस से कहा कि उनकी पत्नी को OCD की प्रॉब्लम थी। वो डिप्रेशन में थीं इसलिए मुंबई में रहते हुए अमृता ने दो बार जान देने की कोशिश की थी। इसके अलावा एक्ट्रेस की बहन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए इस पूरे मामले को आत्महत्या से जोड़ दिया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर डॉक्टर के री ओपिनियन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles