LIVE UPDATE
Trending

Lok Sabha Chunav 2024 Teacher Suspend : सहायक शिक्षक को कलेक्टर ने किया सस्पेंड, निर्वाचन कार्य में लापरवाही करने पर हुई कार्रवाई, इधर कर्मचारी पर भी गिरी गाज

जांजगीर-चांपा 2 मई 2024। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  आकाश छिकारा ने लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत मतदान दलों के प्रथम चरण प्रशिक्षण में अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित होने पर 02 मतदान अधिकारियों को निलंबित किया है।

कलेक्टर ने मतदान दलों के प्रथम चरण प्रशिक्षण में मतदान अधिकारी के रूप में प्रशिक्षण में अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित होने पर रामभरोस साहू, कुशल सहायक, जल संसाधन विभाग, कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी, जांजगीर शाखा नहर उपसंभाग क्रमांक 01, जांजगीर एवं कृष्ण कुमार कुर्रे, सहायक शिक्षक (एल.बी.) शासकीय प्राथमिक शाला भांठापारा, पोंड़ीशंकर, विकासखण्ड बम्हनीडीह को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 03 के विपरीत मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
SECL की बड़ी पहल: बिलासपुर में मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का शुभारंभ, 200 केंद्र होंगे आधुनिक
SECL की बड़ी पहल: बिलासपुर में मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का शुभारंभ, 200 केंद्र होंगे आधुनिक
June 8, 2026
बिलासपुर, 8 जून 2026। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) योजना के तहत बच्चों के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

निलंबन अवधि में रामभरोस साहू, कुशल सहायक का मुख्यालय कार्यालय कार्यपालन अभियंता, जल संसाधन सर्वेक्षण एवं बैराज निर्माण संभाग क्रमांक-02 मुख्यालय चाम्पा एवं कृष्ण कुमार कुर्रे, सहायक शिक्षक (एल.बी.) का मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, बम्हनीडीह निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी

ये खबर भी पढ़ें…
रेरा का बड़ा एक्शन: अविनाश, वॉलफोर्ट समेत 595 बिल्डरों को नोटिस, 989 परियोजनाओं में प्रबंधन हस्तांतरण नहीं करने पर कार्रवाई
रेरा का बड़ा एक्शन: अविनाश, वॉलफोर्ट समेत 595 बिल्डरों को नोटिस, 989 परियोजनाओं में प्रबंधन हस्तांतरण नहीं करने पर कार्रवाई
June 9, 2026
रायपुर. छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) ने प्रदेशभर के 595 बिल्डरों और कॉलोनाइजरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles