LIVE UPDATE
Trending

CG-ब्रेकिंग : क्रेड़ा CEO की बड़ी कार्रवाई, जल जीवन मिशन के 234 कार्य निरस्त….IAS राजेश राणा की दो टूक – समयबद्ध व गुणवत्तायुक्त पूर्ण करें कार्य

रायपुर. गुणवत्ता व योजनाओं के समयवद्ध क्रियान्वयन को लेकर क्रेडा (CREDA) CEO IAS राजेश सिंह राणा एक्शन में नजर आ रहे हैं। सोमवार को क्रेडा CEO ने जोनल कार्यालय, रायपुर अंतर्गत जिला रायपुर, महासमुंद, बलौदाबाजार, धमतरी एवं गरियाबंद अंतर्गत क्रेडा द्वारा संचालित/क्रियान्वित जल जीवन मिशन, सौर सुजला योजना, सोलर हाई मास्ट लाईट परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में प्रधान कार्यालय के शाखा प्रमुख, जोनल/क्षेत्रीय कार्यालय के अभियंता तथा संबंधित जिला प्रभारियों के साथ परियोजनाओं से संबंधित सेवाकर्ता इकाई उपस्थित थे। CEO के निर्देश पर 12 ईकाईयों के 234 कामों को निरस्त कर दिया गया है।

समीक्षा के दौरान जल जीवन मिशन योजनांतर्गत समय-सीमा में पूर्ण न कर पाने कारण 12 इकाईयों के 234 कामों को निरस्त करने का आदेश दिया गया। वहीं स्थापनाकर्ता इकाईयों को शीघ्रातिशीघ्र संयंत्रों की स्थापना गुणवत्तापूर्ण तरीके से करने के निर्देश दिये गये। बैठक के दौरान कुछ इकाईयों ने परियोनाओं की क्रियान्वयन में आ रही दिक्कतों से भी मुख्य कार्यपालन अधिकारी को अवगत कराया गया, जिस पर सीईओ ने जिला प्रभारियो को तत्काल संबंधित विभागो से समन्वय कर फील्ड में आ रही कठिनाईयों को दूर करने का निर्देश दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-ब्रेकिंग : महिला- बाल विकास विभाग में बड़े पैमाने पर ट्रांसफर, 30 सुपरवाइजर और 11 प्रोजेक्ट ऑफिसर बदले, देखें लिस्ट
CG-ब्रेकिंग : महिला- बाल विकास विभाग में बड़े पैमाने पर ट्रांसफर, 30 सुपरवाइजर और 11 प्रोजेक्ट ऑफिसर बदले, देखें लिस्ट
May 20, 2026
CG Mahila Bal Vikas Vibhag Transfer: छत्तीसगढ़ महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल किए गए हैं।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गुणवत्ता सेल का गठन
बैठक में राज्य में सौर सुजला योजना, जल जीवन मिशन, सोलर हाई मास्ट, ऑनग्रिड, ऑफग्रिड सोलर पॉवर प्लांट एवं संचालन / संधारण के अंतर्गत स्थापित/स्थापनाधीन संयंत्रों की गुणवत्तापूर्वक स्थापना सुनिश्चित करने हेतु गुणवत्ता नियंत्रण सेल का गठन किया गया। कार्यपालन अधिकारी, क्रेडा द्वारा सभी अधिकारियों एवं स्थापनाकर्ता इकाईयों को कतिपय कारणों से अकार्यशील सौर संयंत्रों को निर्धारित समय सीमा में सुधार कर कार्यशील करने के निर्देश दिये गये, ताकि हितग्राहियों को सौर संयंत्रों का सम्पूर्ण लाभ प्राप्त हो सके।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में अवैध खनिज उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, 2 पोकलेन, 1 जेसीबी मशीन सहित 20 वाहन जब्त
बिलासपुर में अवैध खनिज उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, 2 पोकलेन, 1 जेसीबी मशीन सहित 20 वाहन जब्त
May 20, 2026
बिलासपुर, 20 मई 2026/ कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश एवं उप संचालक खनिज के मार्गदर्शन में जिले में अवैध खनिज...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles