LIVE UPDATE

CG BREAKING : वनकर्मियों से मारपीट…वन विभाग के डिपो में घुसकर बदमाशों ने वनकर्मियों से की मारपीट, मुख्यमंत्री के नजदीकी रिश्तेदार दंपत्ति घायल

जशपुर से बड़ी खबर निकलकर समाने आ रही है. जशपुर वनमण्डल क्षेत्र में कुछ बदमाशों ने वन कर्मियों पर हमला किया है। मामला सन्ना के वन परिसर का है, जहां घुसकर वनकर्मियों के साथ जमकर मारपीट की. इस घटना में घायल वनकर्मी दंपत्ति मुख्यमंत्री के नजदीकी रिश्तेदार हैं.

जशपुर जिले के सन्ना वन परिक्षेत्र में स्थित वन विभाग के डिपो में घुसकर कुछ लोग लकड़ी चोरी कर रहे थे. वहां की कमर्चारी चन्दमनी बाई ने मना किया तो उनसे आरोपियों ने पहले मारपीट किया, इसके बाद जब उनके पति वनरक्षक सुधानसाय पैंकरा आये तो सभी बदमाशों ने उनकी भी बेरहमी से पिटाई कर दी. इस हमले से दोनों पति-पत्नी दोनों घायल हो गए हैं. मामले को लेकर वन कर्मचारी संन्ना थाना पहुंच गये हैं और अपनी शिकायत दर्ज करा रहे हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
सुशासन तिहार में सूरजपुर पहुंचे CM साय, महुआ के पेड़ के नीचे ने लगाई चौपाल, तेंदूपत्ता संग्राहकों की सुनी समस्याएं
सुशासन तिहार में सूरजपुर पहुंचे CM साय, महुआ के पेड़ के नीचे ने लगाई चौपाल, तेंदूपत्ता संग्राहकों की सुनी समस्याएं
May 21, 2026
रायपुर, 21 मई 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत सूरजपुर जिला के रामानुजनगर-पटना में आयोजित समाधान शिविर में आमजन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles