छत्तीसगढ़ में 4 साल बाद होगी CBI की एंट्री : भूपेश सरकार ने 2019 में लगाईं थी रोक, अब PSC घोटाले की जाँच के लिए आएगी CBI


छत्तीसगढ़ में एक बार फिर सीबीआई की एंट्री होगी. प्रदेश में भाजपा की वापसी होते ही विष्णुदेव साय सरकार राज्य में राज्य सेवा परीक्षा-2021 के संबंध में प्राप्त अनियमितताओं की शिकायतों के परिपेक्ष्य में विस्तृत जाँच के लिए सीबीआई के लिए सामान्य सहमति बहाल करेगी. यानी अब किसी भी मामले में सीबीआई जांच की हकदार होगी. प्रदेश के कई ऐसे मामले हैं जिसकी जांच सीबीआई से कराने की मांग उठती रही थी, पीएससी भर्ती घोटाला भी उसमें से एक है.

यह भी पढ़ें : CM साय कैबिनेट की बैठक ख़त्म : इन 3 बड़े फैसलों पर लगी मुहर, एक और मोदी की गारंटी पूरा…पढ़िए कैबिनेट के फैसले

भूपेश सरकार ने बिना अनुमति सीबीआई जांच पर लगाई थी रोक:

साल 2019 में छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को सीबीआई को प्रदेश में कोई भी मामला दर्ज नहीं करने की मांग करते हुए पत्र लिखा था. इस पत्र में ये भी लिखा था कि सीबीआई को छत्तीसगढ़ में किसी भी तरह की जांच करने के लिए राज्य सरकार से अनुमति लेनी होगी. कांग्रेस सरकार के इस फैसले के बाद विपक्ष में रही भाजपा ने इसकी आलोचना भी की थी.

यह भी पढ़ें : कैबिनेट ब्रेकिंग : CGPSC भर्ती घोटाले की जांच CBI करेगी, साय कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला….CGPSC-2021 में हुए 12 विभागों के 170 पदों पर भर्ती की होगी जांच

कैबिनेट बैठक में सीबीआई जाँच का फैसला 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

छत्तीसगढ़ में आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कैबिनेट बैठक राखी गई थी, बैठक में राज्य के युवाओं के हित में राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा-2021 के संबंध में प्राप्त अनियमितताओं की शिकायतों के परिपेक्ष्य में विस्तृत जाँच हेतु केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो को प्रकरण प्रेषित किए जाने का निर्णय लिया गया।छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा परीक्षा-2021 के अंतर्गत 12 विभागों के 170 पदों पर भर्ती के लिए चयन सूची जारी की गई है।

यह भी पढ़ें : ट्रक ड्राइवर से “औकात पूछने वाले” कलेक्टर की छुट्टी…मुख्यमंत्री का बड़ा एक्शन, पद से हटाए गए….देखिए कलेक्टर का वायरल वीडियो

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp